scriptसऊदी अरब में भारतीय महिला का हाथ काटने वाली गिरफ्तार | Saudi Arabia employer chops off Indian woman's hand | Patrika News

सऊदी अरब में भारतीय महिला का हाथ काटने वाली गिरफ्तार

Published: Oct 09, 2015 09:01:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने
पीड़ित महिला के परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द कस्तूरी को भारत लाने के
लिए कदम उठाएंगी

saudi arab

saudi arab

चेन्नई। सऊदी अरब में एक तमिल महिला कस्तूरी के हाथ काटने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पीड़ित महिला के परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द कस्तूरी को भारत लाने के लिए कदम उठाएंगी। मामले पर अपनी ओर से प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि रियाद में भारतीय महिला के साथ हुई इस घटना ने हमें झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि ऎसा कृत्य निंदनीय और अस्वीकार्य है। हमने इस मामले में वहां के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। हमारा दूतावास लगातार पीडित महिला के सम्पर्क में है। जैसे ही महिला की हालत में सुधार आएगा उसे भारत वापस बुला लिया जाएगा।

हाथ काटने वाली महिला गिरफ्तार
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार सऊदी अरब के अधिकारियों ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कस्तूरी के हाथ काट डाले थे। गौरतलब है कि तमिलनाडु के वेलूर जिले के काटपाडी की एक महिला कस्तूरी (58) का रियाद में किसी विवाद के चलते उसकी ही मालकिन ने हाथ काट दिया गया। महिला वहां एक घर में घरेलू काम करती थी। मामले के सामने आने के बाद भारतीय दूतावास में रहने वाले अधिकारियों ने गम्भीरता दिखाई। दूतावास अधिकारियों के अनुसार पहले मामले की जांच ए-1 सहफा पुलिस को सौंपी गई थी, लेकिन लेकिन फिर इसे वहां की सबसे बड़ी खुफिया जांच एजेंसी जनरल इंटेलीजेंस डायरेक्टरेट को सौंपा गया। दूतावास के अधिकारियों का कहना है कि कस्तूरी का इलाज अभी रियाद के किंगडम अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले परिजन
इस बीच कस्तूरी के परिवारवालों ने शुक्रवार को टी. नगर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन से भी मुलाकात की। इस बीच विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि जो भारतीय विदेशों में काम के लिए जाते हैं उन्हें किसी अधिकृत एजेंसी के माध्यम ये वहां जाना चाहिए। सऊदी अरब में काम करने वाले भारतीयों के साथ होने वाले अत्याचार की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई भारतीय वहां के लोगों की क्रूरता का शिकार हो चुके हैं।

“अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी – यहाँ क्लिक करें”
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो