script

22 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार

Published: May 08, 2015 12:21:00 pm

आरोपी ने लड़कियों के परिवार से कहाकि अगर वे बच्चियों की वर्जिनिटी उसे सौंपेंगे तो उनके सारे दुख-दर्द दूर हो जाएंगे

tantrik

tantrik

मुंबई। महाराष्ट्र के थाणे में पुलिस ने 22 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लड़कियों के परिवार से कहाकि अगर वे बच्चियों की वर्जिनिटी उसे सौंपेंगे तो उनके सारे दुख-दर्द दूर हो जाएंगे। आरोपी विजय थोम्ब्रे एलआईसी एजेंट है और अपने आप को तांत्रिक कहता है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से एक 15 वर्षीय लड़की को भी मुक्त कराया।

पुलिस ने बताया कि थोम्ब्रे अपने एजेंटों के जरिए टारगेट ढूंढ़ता। ये एजेंट शहर में गरीब और परेशान परिवारों का पता लगाते। इन एजेंटों में ज्यादातर महिलाएं थी। परिवार को निशाना बनाने के बाद वे थोम्ब्रे के बारे में बताते और उसकी अच्छाइयों के किस्से सुनाते। वे फर्जी परिवार भी तैयार करते और पीडित परिवारों से उन्हें मिलाते।

पुलिस को उसके बारे में तीन महीने पहले जानकारी मिली लेकिन उस समय रेड मारने से पहले ही वह वहां से निकलने में कामयाब रहा। इसके बाद तीन सप्ताह पहले एक बार फिर पुलिस को जानकारी मिली। इस बार पुलिस ने एक जाल तैयार किया और पुलिस इंफॉर्मर को पीडित के रूप में पेश किया। गुरूवार को पुलिस इंफॉर्मर आरोपी से उसके घर में मिला और अपनी पीड़ा सुनाई।

इस पर थोम्ब्रे ने कहाकि, नाबालिग लड़की की वर्जिनिटी ही उसे बचा सकती है। ऊपरी ताकतें उसके संपर्क में आएगी और लड़की के साथ संबंध बनाएगी। जितना वह उसे लड़की से संबंध बनाएगा उतना ही उसका परिवार संकट से बाहर आएगा। इसी दौरान पुलिस इंफॉर्मर ने देखा कि आरोपी के फ्लैट में एक लड़की रो रही थी। इस पर थोम्ब्रे ने लड़की को खुद को समर्पित करने को कहा ताकि उसके परिवार की परेशानियां दूर हो। उसने लड़की को एक कमरे में बंद कर दिया।

इसी दौरान इंफॉर्मर ने पुलिस को रेड के लिए सिग्नल दे दिया। पुलिस ने तुरंत छापा मारते हुए थोम्ब्रेे को रंगे हाथ पकड़ लिया। थोम्ब्रे के साथ ही उसकी मुख्य साथी जानकी हिंदाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जानकी ने पूछताछ में बताया कि थोम्ब्रे ने अब तक 22 लड़कियों से दुष्कर्म किया। 

ट्रेंडिंग वीडियो