scriptसरकारी आवास पर दो नाबालिगों से किया गया दुष्कर्म | The rape of two minors on bandana smriti awas kolkata | Patrika News

सरकारी आवास पर दो नाबालिगों से किया गया दुष्कर्म

Published: Jan 12, 2016 10:15:00 pm

प्रदेश के एक सरकारी होम में दो नाबालिगों से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना कूचबिहार जिला स्थित सरकारी होम बंदना स्मृति आवास की है।

Rape of minor girl

Rape of minor girl

कोलकाता। प्रदेश के एक सरकारी होम में दो नाबालिगों से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। होम के सुरक्षा प्रहरी के कुकृत्य की शिकार हुई नाबालिगों में से एक गर्भवती है। उसे तीन माह का गर्भ है। घटना कूचबिहार जिला स्थित सरकारी होम बंदना स्मृति आवास की है।

होम प्रबंधन को घटना का पता तब चला बीमार नाबालिग को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने नाबालिग के गर्भवती होने की खबर जानने के बाद होम अधिकारियों की पूछताछ में उसने सुरक्षा प्रहरी कचुआ मियां के कुकृत्यों के बारे में बताया। फिर उन्हें कचुआ के एक और नाबालिग को हवस का शिकार बनाए जाने के बारे में खबर मिली।

आनन-फानन में होम प्रबंधन ने कचुआ को नौकरी से बर्खास्त कर दिया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील यादव ने बताया कि जांच शुरू की गई है। दोनों नाबालिगों की मेडिकल जांच कराई गई है। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीडि़ताओं से पूछताछ में पता चला है कि कचुआ कई महीने से दोनों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी भी जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले राज्य के हुगली जिले के धनियाखाली स्थित सरकारी होम में उसके पदाधिकारियों पर एक महिला को हवस का शिकार बनाने और सबूत मिटाने के लिए उसकी हत्या कर शव को दफना देने की घटना घटी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो