scriptयुवक का शव पेड पर लटका मिला: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप  | the young mans body was found hanging from a tree | Patrika News

युवक का शव पेड पर लटका मिला: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

Published: Apr 19, 2015 11:40:00 pm

 उत्तर प्रदेश में मुरादाबद के दिलारी क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

crime

crime

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश में मुरादाबद के दिलारी क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। उसके परिजनों ने पुलिस पर करंट लगाकर हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार तुमडिया कला गांव के सोनू (20) को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने चौकी प्रभारी पर करंट लगाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। युवक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज करा दिया गया है। इस मामले में आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो