scriptनागालैंड के वोखा शहर में बम धमाका, तीन घायल | Three injured in bomb blast in Nagaland | Patrika News
क्राइम

नागालैंड के वोखा शहर में बम धमाका, तीन घायल

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया
गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है

Mar 26, 2015 / 01:18 pm

सुनील शर्मा

Bomb Blast demo pic

Bomb Blast demo pic

कोहिमा। नागालैंड के वोखा शहर में गुरूवार को हुए बम धमाके में कम से कम तीन लोग घायल हो गए जिनमें से से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि वोखा शहर के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में लगभग सुबह 10 बजे धमाका हुआ। धमाके के वक्त वहां से गुजर रहे तीन राहगीर इसकी चपेट में आ गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपियों को पकडने के लिए व्यापक अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Home / Crime / नागालैंड के वोखा शहर में बम धमाका, तीन घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो