scriptदिल्ली फिर शर्मसार, पार्क में दो लड़कियों से दोस्तों के सामने 5 ने किया गैंगरेप | two delhi girls gangraped by five boys in a park | Patrika News

दिल्ली फिर शर्मसार, पार्क में दो लड़कियों से दोस्तों के सामने 5 ने किया गैंगरेप

Published: Sep 16, 2016 12:34:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

गैंगरेप की शिकार दोनों लड़कियों में एक नाबालिग है, दोस्तों को दी जान से मारने की धमकी

gang rape

gang rape

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली एकबार फिर से गैंगरैप को लेकर शर्मसार हो रही है। दिल्ली एनसीआर में अमन विहार इलाके में दो लड़कियों के साथ गैंगरेप होने का मामला सामने आया है। यहां पर पांच लड़कों ने एक नाबालिग सहित दो लड़कियों का उनके दोस्तों के सामने ही गैंगरेप किया। खबर है कि सभी आरोपी नाबालिग हो सकते हैं।

चार आरोपी गिरफ्तार
यह घटना बुधवार शाम करीब साढे आठ बजे मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास की है जहां एक पार्क में 2 लड़कियां और उनके 2 दोस्त घूमने गए थे। पुलिस ने 17 और 18 साल की पीडि़ लड़कियों का मेडिकल कराया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनके बयान पर गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि अरेस्ट किए गए आरोपी बालिग हैं या नाबालिग। पुलिस आरोपियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों के 5वे साथी की तलाश कर रही है।

लड़कियों के फ्रेंड्स को दी थी जान से मारने की धमकी
बताया जा रहा है कि पांचों नाबालिग लड़कों ने पहले तो लड़कियों को उनके ब्वॉफ्रेंड्स के साथ बंधक बना लिया फिर उनके द्वारा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पांचों नाबालिग लड़कों ने बारी-बारी से दोनों लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने एक लड़की को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जिसके बाद उन्होंने उनकी पिटाई की और बंधक बना लिया।

सुनसान इलाके में ले जाकर किया गैंगरेप
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लड़कियों व उनके पुरुष मित्रों को बंधक बनाने बाद मेट्रो स्टेशन के पास सुनसान जगह पर ले गए, जहां इन्होंने 17 और 18 साल की इन लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो