scriptनक्सली हमले में दो की मौत, दो जवान भी घायल | Two Killed In Naxal Attacked 2 Armed Force Personnel Injured | Patrika News

नक्सली हमले में दो की मौत, दो जवान भी घायल

Published: Mar 07, 2016 02:37:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

उसी दौरान 25 से 30 की संख्या में घात लगाकर बैठे माओवादियों ने पुलिस और
निक्को कंपनी के ऊपर 6 ब्लास्ट कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी

Naxal

Naxal

नारायणपुर। अमदई घाटी के आयरन ओर के खनन में लगी निक्को जायसवाल कंपनी के माइंस एरिया में रविवार की सुबह नक्सलियों ने हमला कर दो सुपरवाइजर को मौत के घाट उतार दिया और 2 पुलिस के जवान घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार लौह अयस्क खनन के लिए पहाड़ पर सडक़ निर्माण का काम चल रहा था। रोज की तरह आज भी निक्को कंपनी के कर्मचारी और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान सुबह अमदई घाट पर जा रहे थे। उसी दौरान 25 से 30 की संख्या में घात लगाकर बैठे माओवादियों ने पुलिस और निक्को कंपनी के ऊपर 6 ब्लास्ट कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

जिसकी चपेट में आने से निक्को कंपनी के दो सुपरवाइजरों की मौत मौके पर हो गई और जिला पुलिस बल के दो जवान भी घायल हो गए। वहीं घायल जवानों को इलाज के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक सुपरवाइजरों के शव को छोटेडोंगर में ले जाया गया है। पुलिस ने नक्सलियों की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो