script20 लोगों ने मिलकर सरेआम फाड़े लड़की के कपड़े, आपत्तिजनक वीडियो वायरल | uttarakhand girl molested by 20 goons video viral on Internet | Patrika News
क्राइम

20 लोगों ने मिलकर सरेआम फाड़े लड़की के कपड़े, आपत्तिजनक वीडियो वायरल

20 लड़कों के ग्रुप ने लड़की को बंधक बनाकर कपड़े फाड़ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया वायरल

Sep 26, 2016 / 11:25 am

Anil Kumar

girl molested in kasipur

girl molested in kasipur

देहरादून। उत्तराखंड में एक लड़की के साथ 20 लड़कों द्वारा सरेआम छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यहां के काशीपुर में 20 लड़कों के ग्रुप ने अकेली लड़की को बंधक बनाकर उससे छेड़छाड़ की और बेइज्जत किया। इतना ही नहीं बल्कि, आरोपियों ने मासूम लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए अलग-अलग ऐंगल से आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया जिसके बाद उसें वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है।

भारी को ढूंढने गई थी लड़की
खबर है कि छेड़छाड़ की शिकार हुई लड़की गुरूवार को अपने भाई को ढूंढने गई थी। इसी दौरान 20 लड़कों के ग्रुप ने उसे घेर लिया और पकड़कर निर्माणाधीन बिल्डिंग में लेजाकर सेफ्टी टैंक में गिराकर अश्लील हरकतें करने लगे। वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है। लड़की कई बार रहम की भीख मांगती है। इसके विपरीत लड़के कभी उसके बाल उखाड़ते तो कभी कपड़े फाड़ते हैं।

वीडियो बनाकर किया वायरल
इस अनहोनी घटना से घबराई लड़की काफी देर तक चिल्लाती रही आरोपी इंसानियतता की हदें पार करते रहे। लड़की से छेड़छाड़ करते हुए अलग-अलग एंगल से उसका वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया। शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद शहर के लोग भड़क गए और भीड़ ने पुलिस के अफसरों का घेराव किया। लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

केस दर्ज
एएसपी कमलेश उपाध्याय के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही यह कहा गया है कि यदि किसी के पास ये आपत्तिजनक वीडियो मिलता है या कोई उसे वायरल करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Home / Crime / 20 लोगों ने मिलकर सरेआम फाड़े लड़की के कपड़े, आपत्तिजनक वीडियो वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो