scriptशौचालय नहीं बनवाया तो लड़की ने फंदे से लटककर की आत्महत्या | With no toilet unhappy woman rocking trap | Patrika News

शौचालय नहीं बनवाया तो लड़की ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Published: Jul 04, 2015 11:53:00 am

Submitted by:

Juhi Mishra

17 वर्षीय खुशबू की तय हो चुकी थी शादी। मां ने बताया घर में शौचालय बनवाने की जिद कर रही थी खुशबू।

dead Body found hanging from tree

dead Body found hanging from tree

दुमका। घर में शौचालय नहीं होने से पर्यावरण तो दूषित होता ही है साथ ही महिलाओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। इस बात की गंभीरता खुशबू तो समझती थी लेकिन उसका परिवार यह मानने को राजी नहीं था कि घर में शौचालय का निर्माण करवाया जाए। खुशबू की आए दिन इस बात पर परिजनों से बहस होती थी। जिससे वह तनाव में थी। एक दिन हालात इतने बिगड़े की खुशबू ने फंदे से लटकर कर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों को अपनी गलती का अहसास हो रहा है लेकिन अब बहुत दे हो चुकी है।

शास्त्रीनगर मुहल्ला में शुक्रवार को हुई इस घटना ने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए। सुबह खुशबू ने प्लास्टिक की रस्सी को घर की छत में लगे बांस में लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां संजू देवी डंगाल में बाहर गई थी। पिता और भाई भी घर पर नहीं थे। मां जब घर लौटी तो बेटी को छत से लटका देख अचेत हो गई।

पुलिस को दिए बयान में खुशबू की मां ने बताया कि घर में शौचालय नहीं है। खुशबू शौचालय बनाने की जिद कर रही थी। हम लोग उसकी शादी के लिए पैसा जमा कर रहे थे। हमलोग उसकी शादी भी तय कर दी थी। इस बीच यह घटना हो गई। शुक्रवार को सुबह खुशबू के शव का पोस्टमार्टम दुमका सदर अस्पताल में किया गया। दुमका टाउन थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो