scriptमहिला कांस्टेबल के साथ साथी जवानों ने किया 8 साल तक रेप | Woman constable gangraped by colleague constables for 8 years | Patrika News

महिला कांस्टेबल के साथ साथी जवानों ने किया 8 साल तक रेप

Published: Jun 28, 2015 09:28:00 am

दो आरोपितों ने वर्ष 2007 में
पीडिता की अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाई थी, उसके बाद 6 कांस्टेबल सहित 8 ने किया गैंगरेप

molestation

molestation

टोंक। 9वीं आरएसी बटालियन के दो कमाण्डो (कांस्टेबल), 4 कांस्टेबल तथा दो अन्य के खिलाफ बटालियन की ही महिला कांस्टेबल का आठ साल तक देह शोषण करने का मामला कोतवाली थाने में दर्ज हुआ है। दो आरोपितों ने वर्ष 2007 में पीडिता की अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाई थी। राज्य मानवाधिकार आयोग से शिकायत के बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुइआ।

पुलिस ने बताया कि महिला कांस्टेबल को वर्ष 2007 में बटालियन का कमाण्डो गोविन्द शर्मा बहला-फुसलाकर साथी हरिराम गुर्जर के घर ले गया व दुष्कर्म किया। बाद में गोविन्द ने जयपुर में पी.के. नामक व्यक्ति के घर ले गया। यहां भी दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उनके साथी कांस्टेबल राजेश कंकाल, हरिओम सिंह, हवा सिंह, दलबीर सिंह तथा जिम संचालक शालू ने अलग-अलग स्थानों पर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो