script

बंगाल: अबोध बेटे के सामने मां से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

Published: May 30, 2015 10:18:00 am

बदमाशों ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ उसके तीन साल के बेटे के सामने
दुष्कर्म किया।

rape

rape

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में बंदूक की नोक पर अबोध बेटे के सामने एक मां से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना बुधवार रात मध्यमग्राम पुलिस थाने में पड़ने वाले इलाके में हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भास्कर मुखर्जी ने बताया, “बदमाशों ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ उसके तीन साल के बेटे के सामने दुष्कर्म किया।”

अधिकारी ने कहा, “पीडिता की शिकायत पर गुरूवार रात तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।”

ट्रेंडिंग वीडियो