scriptआखिर खंबे से उल्टा बांध क्यों पीटा लोगों ने उस महिला को, जानने के लिए पढ़िए | women-pony-being-cut-in-gurugram,caught one women | Patrika News

आखिर खंबे से उल्टा बांध क्यों पीटा लोगों ने उस महिला को, जानने के लिए पढ़िए

Published: Jul 28, 2017 10:57:00 am

Submitted by:

Prashant Jha

माता कॉलोनी में लोगों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। लोगों का कहना है कि यह गांव में घूम-घूम कर महिलाओं के बाल काटती है

crime news

crime news

गुरुग्राम। राजस्थान के बाद अब हरियाणा के गुरुग्राम में भी रहस्यमयी तरीके के महिलाओं के बाल काटने की खबरें आ रही हैं। बीते बुधवार को ही तीन गांव में तीन अलग-अलग महिलाओं की चोटी काटने से दहशत फैल गया है। जिन महिलाओं के बाल काटे गए हैं वो बुरी तरह डर गई हैं। इसी बीच गुरुवार को माता कॉलोनी में लोगों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। लोगों का कहना है कि यह गांव में घूम-घूम कर महिलाओं के बाल काटती है।

पशुओं को चराने गई महिला के बाल कटें
गौरतलब है कि पहले तो लोग बाल काटने की घटना के पीछे भूत-प्रेत की साया मानते थे, तो कुछ लोग इसे सिर्फ अंधविश्वास मानते थे। बुधवार को ही पुन्हाना खंड के झारपुरी में पशुओं को चराने गई एक महिला की चोटी काट ली गई थी। महिला के मुताबिक महिला को अचानक झटका लगा था और वो बेहोश हो गई। जब होश में आई तो उसकी चोटी कटी हुई थी। 
No automatic alt text available.

रात में पहरेदार कर रहे हैं पुरुष
कुछ ऐसी ही घटनाएं राजस्थान के जयपुर और आसपास के इलाकों में भी देखी गई है। यहां तो महिलाओं में इतना खौफ है कि कई स्थानों पर अकेले महिलाएं घर से बाहर भी नहीं निकलती हैं। गांव के बाहर रात में पुरुष पहरेदारी करने को मजूबर हैं।

No automatic alt text available.

घर और बाल पर लहसुन बांध रही हैं महिलाएं
खौफ को खत्म करने के लिए हालात ये हैं कि कुछ महिलाएं तो बालों में लहसुन और मिर्च की माला बनाकर बंधने लगी हैं। तो कुछ लोगों ने घर की दीवार को मेहंदी से लीप दिया है। कुछ मामलों में महिलाओं के शरीर पर सिंदूर और त्रिशूल भी बना दिए गए थे।

सोशल मीडिया पर अफवाहों की बाढ़
इस तरह की घटनाओं के लेकर फेसबुक और वाट्सएप पर कई तरह के मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। लागातर बढ़ती इन घटनाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन भी कुछ नहीं कह पा रहा है। कुछ इलाकों में पुलिस ने रात में गश्ती शुरु कर दी है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो