scriptयादव सिंह ने ली 6 बर्षों में 100 करोड़ की रिश्वत | yadav singh earns 100 carore in 6 years through corruption | Patrika News
क्राइम

यादव सिंह ने ली 6 बर्षों में 100 करोड़ की रिश्वत

यादव सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान करीब 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट पास किए जिसमें से उन्होंने 5% की रेट से कमीशन लिया था

Feb 08, 2016 / 05:33 pm

Abhishek Tiwari

CMO charged with corruption

CMO charged with corruption

नई दिल्ली। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के मुख्य अभियंता रहे यादव सिंह ने कथित तौर पर कमीशन से मात्र 6 बर्षों में 100 करोड़ से अधिक की कमाई की। यह जानकारी सीबीआई को प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी और यादव सिंह के रिश्तेदारों से की गई पूछताछ में मिली है। करीब 100 करोड़ की यह कमाई यादव सिंह ने 2008 से 2014 के कार्यकाल में की है।

सूत्रों का कहना है कि यादव सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान करीब 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट पास किए। जिसमें से उनेहोंने 5% की रेट से कमीशन लिया था। यह आंकड़े प्राधिकरण में कार्यरत कर्मचारियों और यादव सिंह के करीबी अधिकारियों के बयानों पर आधारित हैं। सूत्रों के अनुसार, कमीशन की रकम इससे ज्यादा हो सकती है। सीबीआई इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं यादव सिंह और उनके परिवार ने कमीशन के पैसों को कंपनियों में निवेश तो नहीं किया है। यादव सिंह ने नवंबर 2014 में 959 करोड़ के कॉन्ट्रेक्ट बॉन्ड मात्र 8 दिनों के अंदर साइन किए थे। जिसका जिक्र सीबीआई की एफआईआर में भी है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई यादव सिंह के कार्यकाल के दौरान आवंटित सभी ठेकों की बारीकी से जांच कर रही है। यो कार्य जिन ठेकेदारों को दिए गए हैं और जिन ठेकेदारों को इससे फायदा पहुंचा है, उनसे भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। इस समय सीबीआई यादव सिंह से दो मामलों में जांच कर रही है जिसमें ठेका आवंटन में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का मामला शामिल है।

Home / Crime / यादव सिंह ने ली 6 बर्षों में 100 करोड़ की रिश्वत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो