scriptसपना हुआ पूरा : चांदनी रात में ड्रिम गर्ल को डांस करते देखा | the dream girl danced in the moonlight | Patrika News

सपना हुआ पूरा : चांदनी रात में ड्रिम गर्ल को डांस करते देखा

locationजयपुरPublished: Oct 27, 2015 03:20:00 pm

Submitted by:

उदयपुर/ राजसमंद. मिराज स्टेडियम में पहुंची ड्रीम गर्ल एवं सांसद हेमा मालिनी
बिहार में बनेगी मोदी सरकार : हेमा

नाथद्वारा कस्बे से सटे राबचा में सोमवार को शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा ने भी हर रस देखा। मंच पर तो मानो माता महालक्ष्मी ही पधारी थीं। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इस रूप में थीं। भाव-भंगिमाएं ऐसी कि बिना बोले हर बात कह दी। कभी भगवान विष्णु से रूठी तो कभी आह्लादित हुईं। मौका था मिराज समूह की मेजबानी में हुई नृत्य नाटिका का। जगमगाते मिराज स्टेडियम पर हजारों लोग इस आयोजन को देखने पहुंचे। गणपति वंदना के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में लक्ष्मीजी ने प्रकट होकर भगवान विष्णु के साथ विवाह रचाया। फिर समुद्र मंथन प्रसंग में कल्प वृक्ष निकला। राहु-केतु द्वारा अमृत कलश छीनने और भगवान विष्णु द्वारा शिर विच्छेद सहित कई प्रसंगों को हेमा और उनके सहयोगी कलाकारों ने जीवंत किया। भृगु ऋषि के आगमन, विष्णु को पाद प्रहार के प्रसंग तो दिलों को छू गए।
रूठी लक्ष्मी को भगवान विष्णु ने मनाया : ऋषि भृगु के लात मारने और लक्ष्मी के रूठने का प्रसंग बड़ा प्रभावी बन पड़ा। लक्ष्मी जी विष्णु लोक छोड़कर चली गई। विष्णु के रूप में राहुल डीसूजा ने इस वेदना को रोचक शैली में प्रस्तुत किया। हेमा ने मानव भाग्य में हो सर्वसुख संपदा, दैन्य और दरिद्रता के कारण आए ना आपदा के साथ अष्ट देवी रूप भी दिखाए। प्रसंगानुसार ओम नमो नारायण का जाप करते हुए देवताओं के आग्रह पर लक्ष्मी जी भगवान विष्णु के साथ गरुड़ पर विराजकर निज धाम लौटीं। लक्ष्मी और नारायण के जयकारों के साथ कार्यक्रम को विराम मिला। हेमा मालिनी ने पत्रकारों के बीच दावा किया कि 8 नवंबर को बिहार चुनाव में मोदी सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा को लेकर अच्छा माहौल है। नाथद्वारा में अगली प्रस्तुति के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे अगली बार गंगा का रूप धर प्रस्तुति देने आएंगी।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो