scriptबिहार में तीसरे चरण का मतदान शुरु, अब तक 20.72 फीसदी मतदान | third phase voting began in bihar | Patrika News

बिहार में तीसरे चरण का मतदान शुरु, अब तक 20.72 फीसदी मतदान

Published: Oct 28, 2015 12:19:00 pm

Submitted by:

firoz shaifi

बिहार में बुधवार को तीसरे चरण का मतदान शुरु हो गया है। तीसरे चरण मेें 50 सीटों पर मतदान जारी है। अब तक 20.72 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

बिहार में बुधवार को तीसरे चरण का मतदान शुरु हो गया है। तीसरे चरण मेें 50 सीटों पर मतदान जारी है।अब तक 20.72 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

पहले दो घंटों में सारण में 10.29 फीसदी, वैशाली में 13.32 फीसदी, नालंदा में 8.80 फीसदी, पटना में 7.41 फीसदी, भोजपुर में 6.61, और बक्सर में 9.41 फीसदी मतदान हुआ है।

तीसरे चरण में 1.45 करोड़ मतदाता 808 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला करेंगे। इन उम्मीदवारों में 71 महिलाएं भी शामिल हैं।


वहीं मतदान शुरु होने से पहले मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओंं की लंबी-लंबी कतारें लगना शुरु हो गईं। मतदान के प्रति मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

तीसरे चरण की इन 50 सीटें पटना, वैशाली, सारण, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिलों में है।कुल 14,170 मतदान केंद्रों में से 6, 747 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

1,909 मतदान केंद्रों को वामपंथी चरमपंथ से प्रभावित घोषित किया गया है। सुरक्षा के लिए बूथों पर केंद्रीय बल तैनात होंगे। 716 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की जाएगी।

लालू के बेटों की किस्मत दांव पर

इन 50 सीटों पर हो रहे मतदान पर देेशभर की नजरें लगीं हुई है। लालू के दोनों बेटे महुआ और राघोपुर से चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की सात सीटों पर इसी चरण के तहत मतदान हो रहा है।
bihar 2
 इसके अलावा नंद किशोर यादव, बाहुबली अनंत सिंह और नितिन नवीन जैसे दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो