scriptसमय लगता है, धीरज रखो | It takes time, patience | Patrika News
जयपुर

समय लगता है, धीरज रखो

तत्कालीन कांग्रेस सरकार प्रदेश पर सवा दो लाख करोड़ रुपए का कर्जा छोड़कर गई थी। भाजपा सरकार दो साल में इससे उभरी है और आज विकास के मामले में देश में उच्च मुकाम हासिल किया है। यह बात स्वायत्त शासन मंत्री तथा टोंक जिला प्रभारी मंत्री राजपालसिंह शेखावत ने सोमवार को डाक बंगले में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

जयपुरDec 01, 2015 / 01:53 am

afjal

तत्कालीन कांग्रेस सरकार प्रदेश पर सवा दो लाख करोड़ रुपए का कर्जा छोड़कर गई थी। भाजपा सरकार दो साल में इससे उभरी है और आज विकास के मामले में देश में उच्च मुकाम हासिल किया है। यह बात स्वायत्त शासन मंत्री तथा टोंक जिला प्रभारी मंत्री राजपालसिंह शेखावत ने सोमवार को डाक बंगले में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

 उन्होंने कहा कि रिसर्जेंट राजस्थान के तहत देश के बड़े उद्यमियों ने प्रदेश में उद्योग स्थापित करने की मंशा जाहिर की है। इसके अलावा भरतपुर तथा अलवर को दिल्ली एनसीआर तथा प्रदेश के 40 प्रतिशत इलाके को दिल्ली-मुम्बई इंडस्ट्रीज कोरीडोर में शामिल किया है। इससे निश्चित रूप से विकास होगा। इनके माध्यम से 15 लाख बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। टोंक शहर में सीवरेज लाइन मंजूर हो गई है, लेकिन इसमें समय लगेगा। 

ऐसे में दो साल लग गए, यह कहना गलत है। किसी भी काम को पूरा होना में समय लगता है। इसमें धीरज रखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दो साल 13 दिसम्बर को पूरे हो रहे हैं। इसका जश्न जयपुर में मनाया जाएगा। 

इसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हों। बैठक को संगठन प्रभारी सोहनलाल ताम्बी, जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, टोंक विधायक अजीत मेहता, देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान, नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन, शहर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला मंत्री दीपक संगत ने भी सम्बोधित किया।
 
तस्वीर बदलेंगे
उनियारा. जिला प्रभारी मंत्री राजपालसिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो वर्ष के शासन में राज्य को बीमारू से स्वस्थ बनाने का प्रयास किया है। अब प्रदेश की तस्वीर एवं तकदीर बदलकर खुशहाल बनाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। प्रभारी मंत्री कृषि मण्डी में भाजपा की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दोबारा सत्ता में आने के लिए दोनों हाथों से सरकारी कोष को लुटा दिया। इस दौरान संगठन प्रभारी मंत्री सोहनलाल ताम्बी ने जयपुर में होने वाले सम्मेलन की जानकारी दी। शहर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जैन ने बताया कि बैठक से पहले मंत्री, विधायक तथा पदाधिकारियों ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप जला माल्यार्पण किया। 

बैठक में जिला महामंत्री हेमन्त लाम्बा, पूर्व डीआर नरेश बंसल, देहात अध्यक्ष हंसराज धाभाई, देवली पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, देवली शहर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल आदि मौजूद थे।

कसर नहीं छोड़ी
निवाई. जिला प्रभारी मंत्री राजपालसिंह शेखावत ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अधिकारियों के तबादलों से पार्टी मजबूत नहीं होती है। 

जरूरी ये है कि चुनाव में किए वादों को जनप्रतिनिधि पूरा करके लोगों की भावना पर खरें उतरें। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी सोहनलाल ताम्बी ने कहा कि 13 दिसम्बर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पार्टी की रैली को सफल बनाएं।

इस अवसर पर विधायक हीरालाल रैगर, पालिकाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, वरिष्ठ नेता गणेशसिंह राजावत, जिला उपाध्यक्ष सूरजकरण तिवाड़ी, शहर अध्यक्ष रामअवतार घाटी, देहात अध्यक्ष रामदेव गुर्जर आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो