scriptडॉक्टर और कंपाउंडर ने किया नर्स से गैंगरेप | Doctor and compounder gangraped a nurse | Patrika News
देवघर

डॉक्टर और कंपाउंडर ने किया नर्स से गैंगरेप

मधुपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

देवघरSep 26, 2015 / 12:30 pm

हितेश शर्मा

accused arrested

woman with a gangrape

देवघर। जिले के मधुपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चिकित्सक डॉ. संजय श्रीवास्तव और कम्पाउंडर उदय झा को नामजद बनाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना में शिकायत की थी कि चिकित्सक और कंपाउंडर इसमें शामिल हैं। दोनों ने मिल कर उसे बेहोशी की सूई लगाई थी। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो