scriptराजधानी रांची पहुंचा हाजियों का पहला जत्था | Haji's first batch arrived ranchi | Patrika News

राजधानी रांची पहुंचा हाजियों का पहला जत्था

locationदेवघरPublished: Sep 23, 2016 03:07:00 pm

जेद्दा से भाया शारजाह होते हुए एयर इंडिया का विमान 140 हाजियों को लेकर दोपहर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंच गया…

Hajj House

Hajj House

देवघर। जेद्दा से भाया शारजाह होते हुए एयर इंडिया का विमान 140 हाजियों को लेकर दोपहर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंच गया। इसके साथ ही झारखंड से हज पर गये हाजियों का पहला जत्था गुरुवार को रांची पहुंच गया है। एयरपोर्ट पर हाजियों के स्वागत के लिए हजारों लोग मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार हाजियों के स्वागत के लिए उनके परिजन फूल-माला लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे। एक ओर जहां हाजियों के चेहरे पर अपने लोगों से मिलने की खुशी वहीं दूसरी ओर मक्का और मदीना जैसे मुकद्दस स्थल से दूर होने का गम भी आंखों में नजर आ रहा था। हज से लौटे हाजियों के चेहरे में नूर देखकर लोगों के दिलों में इच्छा जग रही थी अल्लाह हम सभी को भी अपने मुकद्दस घर के तवाफ और हज की तौफिक अता करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो