झामुमो से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके याराना समूह के मालिक उपेन्द्र सिंह की कोर्ट परिसर में बदमाशों ने गोली मरकर हत्या कर दी…
जमशेदपुर। झामुमो से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके याराना समूह के मालिक उपेन्द्र सिंह की कोर्ट परिसर में बदमाशों ने गोली मरकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मुश्तैदी दिखाते हुए दो हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें की उपेन्द्र सिंह की याराना के नाम से जमशेदपुर से बिहार के लिए बसें चलती हैं। साथ ही वे रियल एस्टेट का भी काम भी करते थे। उन्हें उनके दोस्त रामसकल यादव की हत्या में गिरफ्तार किया गया था। वे दो महीने पहले ही इस मामले में जेल से छूटे थे। उन्हें 1 दिसंबर से तड़ीपार किया गया था। वे कई मामलों में आरोपी थे।