scriptखुशखबरी! अब कम खर्च में बनेगा आपके सपनों का आशियाना | Now construct your new house in low cost | Patrika News

खुशखबरी! अब कम खर्च में बनेगा आपके सपनों का आशियाना

Published: Feb 20, 2016 02:26:00 pm

कंस्ट्रक्शन मटीरियल की कीमतों में गिरावट के कारण घर बनाने की कुल कॉस्ट में 6 फीसदी से भी ज्यादा की कमी का अनुमान है

house

house

नई दिल्ली। जी नहीं ना ही तो कोई बिल्डर बड़ा डिस्काउंट दे रहा है और ना ही होम लोन पर ब्याज दरों में गिरावट आई है। फिर भी आप कम खर्च में बना सकते हैं अपना घर। दरअसल पिछली 6 तिमाहियों में जरूरी कंस्ट्रक्शन मटीरियल्स की कीमतों में 6 से 21 फीसदी की कमी हुई है।

घर की टोटल कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में इन मटीरियल्स की हिस्सेदारी 47 प्रतिशत है। कंस्ट्रक्शन मटीरियल की कीमतों में गिरावट के कारण घर बनाने की कुल कॉस्ट में 6 फीसदी से भी ज्यादा की कमी का अनुमान है। ये आंकड़े दिल्ली के बुराड़ी मार्केट में अप्रेल 2014 से लेकर सितंबर 2015 के दौरान कंस्ट्रक्शन मटीरियल की कीमतों पर आधारित हैं।

कंस्ट्रक्शन मटीरियल की कॉस्ट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी स्टील की है। हाल ही सरकार ने स्टील पर मिनिमम इंपोर्ट ड्यूटी लगाई थी, ताकि डोमेस्टिक स्टील इंडस्ट्री को देश के बाहर से आने वाले सस्ते स्टील के असर से बचाया जा सके। इससे स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

अप्रेल 2014 से सिंतबर 2015 के बीच स्टील की कीमतों में तकरीबन 18 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। मकान बनाने का दूसरा सबसे बड़ा कंपोनेंट सीमेंट है। सीमेंट की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में तेजी आई है, लेकिन अभी भी इसकी कीमतें अप्रेल 2014 के स्तर से 5 फीसदी कम पर हैं।

ईंट, पेंट, इलेक्ट्रिकल फिटंग्स और सैनिटरीवेयर भी फिलहाल सस्ते हैं। हालांकि पिछले दो साल में लेबर, आर्किटेक्ट की फीस और बाकी खर्चों में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही दिल्ली के आसपास बालू खनन पर लगी रोक से बालू की कीमत में भी तेजी आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो