scriptपतंगों से पटा आकाश, टोल से नापी जमीन | The lure moths sky, measured from the ground toll | Patrika News

पतंगों से पटा आकाश, टोल से नापी जमीन

locationदेवासPublished: Jan 15, 2017 12:48:00 am

Submitted by:

Kamal Singh

मकर संक्रांति : हर तरफ से आवाज आ रही थी काटा है, काटा है

Dewas

Dewas

देवास. मकर संक्रांति पर्वपर बच्चों ने अपने मकान की छतों पर जमकर पतंगबाजी की, पतंगबाजी में बड़े भी पीछे नहीं रहे। पतंग काटने के बाद बच्चे जोर-जोर से शोर मचा रहे थे, काटा है, काटा है। बाजार में पिछले दो दिनों से बड़ी मात्रा में बिकी चायना डोर से पतंबाज पतंगे उड़ा रहे थे। प्रतिबंध के बाद भी दुकानदारों पर इसका असर नहीं पड़ा और धड़ल्ले से नायलोन व चायना डोर बेची गई। शहर के कुछ हिस्सों में बहुत पतंगे उड़ीं, जिससे आसमान सतरंगी नजर आने लगा था। युवितयां भी ग्रुप बनाकर पतंग उड़ाकर आनंद ली रही थीं। पतंग के साथ ही कुछ युवाओं ने गली, मोहल्ले व मैदानों में जाकर क्रिकेट व गिल्ली-डंडा खेला। माता टेकरी पर भी दर्शन करने वालों की सुबह से शाम तक भीड़ देखी गई। जब भी कोई धार्मिक पर्व आता है तो भक्त मां चामुंडा व तुलजा भवानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कुछ भक्तजन तो अलसुबह से ही टेकरी पर ठिठुरते हुए दर्शन के लिए पहुंच गए थे।
शहर कांग्रेस ने बांटा तिल-गुड़: शहर कांग्रेस द्वारा जवाहर चौक में पूर्व सांसद सज्जनसिंह वर्मा की उपस्थिति में तिल-गुड़ एवं पतंग का वितरण किया। इस दौरान शहर कांग्रेसाध्यक्ष एम असलम शेख, मनोज राजानी, जयप्रकाश शास्त्री, सुधीर शर्मा, नजर शेख, ज्ञानसिंह दरबार, हिम्मतसिंह चावड़ा, अनिल गोस्वामी, दीपेश हरोड़े आदि उपस्थित थे।
लालिमा योजना का शुभारंभ : वार्ड 44 राजीवनगर अनवटपुरा केंद्र 1 में सामूहिक मकर संक्रांति पर्व मनाया। लालिमा योजना का शुभारंभ विक्रमसिंह पटेल, शिक्षा विभाग के अशोक बुनकर ने किया। कार्यकर्ता रानीसिंह ने बताया मकर संक्रांति पर केंद्र 4, 5, 6, 7 और 8 ने उत्सव का आयोजन किया। इसी तरह हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस ने पर्व पर हिंदू उत्सव समिति द्वारा गोमाता का पूजन और भोग लगाकर तिल-गुड़ व पतंग का वितरण किया। पतंगें बांटी: हिंद रक्षक संगठन ने नॉवेल्टी चौराहा पर पतंग उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। पतंग व डोर का वितरण किया गया। हिंद रक्षक संगठन के संयोजक मनीष सेन ने बताया कि पतंग महोत्सव का यह 14वां वर्ष था। कार्यक्रम में अतिथि सांसद मनोहर ऊंटवाल, विधायक गायत्रीराजे पवार, महापौर सुभाष शर्मा आदि मौजूद थे।
वृद्धाश्रम में मनाया पर्व: इन्हरव्हील क्लब देवास की सभी सदस्यों ने वृद्धों के बीच मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नीला तिवारी ने वृद्धोंं की सेवा करने से होने वाले पुण्य के बारे में बताया। संचालन दिनेश तिवारी ने व आभार पूर्व अध्यक्ष आशा जैन ने माना। शहर के वार्ड 22 में पार्षद रूपेश वर्मा द्वारा तिल-गुड़ व पतंग का वितरण किया। इस अवसर पर लक्षमण पाटिल, रघुवीरसिंह रघुवंशी, रोहित सिसोदिया, चिंटू वर्मा, अंकित मोदी आदि उपस्थित थे। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो