scriptवनांचल क्षेत्र के गांव में मिला नक्सली बैनर, पुलिस ने कहा – शरारती तत्वों की करतूत | Dhamtari: found Naxal Banner in village area of dhamtri district | Patrika News

वनांचल क्षेत्र के गांव में मिला नक्सली बैनर, पुलिस ने कहा – शरारती तत्वों की करतूत

locationधमतरीPublished: Sep 21, 2016 11:56:00 pm

Submitted by:

deepak dilliwar

वनांचल ग्राम परसापानी में नक्सली बैनर-पोस्टर मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस इस मामले को किसी शररती तत्व की करतूत बता रही हैं, 

Naxal Banner

Naxal Banner

धमतरी. वनांचल ग्राम परसापानी में नक्सली बैनर-पोस्टर मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस इस मामले को किसी शररती तत्व की करतूत बता रही हैं, बहरहाल जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर वनांचल ग्राम परसापानी में मंगलवार की रात अज्ञात ओडिशा राज्य कमेटी के नक्सलियों ने मनरेगा राहत कार्य के बोर्ड में नक्सली बैनर लगाकर 21 सितंबर से 27 सितंबर तक पूरे क्षेत्र में स्थापना दिवस मनाने का ऐलान किया है। सुबह ग्रामीणों ने बैनर-पोस्टर लगे होने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने तत्काल इसे जप्त कर विवेचना में जुट गई है। इधर दुगली पुलिस का कहना है कि उन्हें किसी तरह का बैनर पोस्टर नहीं मिला है। बहरहाल गांव में एक बार फिर माओवादी बैनर-पोस्टर मिलने से दहशत का माहौल है। एसपी मनीष शर्मा ने बताया कि जिले में कहीं भी नक्सली सक्रिय नहीं है। यह किसी शरारती तत्व की हरकत लगती है। आसपास के इलाकों में सर्चिंग दलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो