scriptपुलिस की नाकामी : लापता लोगों को पांच साल में भी ढूंढने में रही असफल | Dhamtari : Police failed to detect missing people | Patrika News

पुलिस की नाकामी : लापता लोगों को पांच साल में भी ढूंढने में रही असफल

locationधमतरीPublished: Jan 28, 2016 10:05:00 am

जले में लापता होने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले पांच सालों में 1361 लोग लापता हुए थे, जिनमें से 98 लोगों का अभी भी पता नहीं चला है। लापता होने वालों में सबसे अधिक संख्या युवतियों और महिलाओं की है

missing

missing

धमतरी. जले में लापता होने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले पांच सालों में 1361 लोग लापता हुए थे, जिनमें से 98 लोगों का अभी भी पता नहीं चला है। लापता होने वालों में सबसे अधिक संख्या युवतियों और महिलाओं की है। अब भी 31 महिलाएं लापता है। देखा गया है कि लापता लोगों की पतासाजी में पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है, वहीं दूसरी ओर स्माइल-2 की टीम ने कुछ ही दिनों में 6 में से 5 नाबालिकों को खोज निकाला।

जिले में 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक स्माइल-2 अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लापता नाबालकों की खोजबीन की जा रही है। स्माइल-2 की टीम को पिछले 6 माह के भीतर लापता हुए 6 नाबालिकों की सूची दी गई। कम समय में ही इस टीम ने 5 नाबालिकों ढूंढ निकाला।

25 जनवरी को एक एक नाबालिक युवती को ढूंढ कर टीम ने परिजनों के हवाले कर दिया। स्माइल-2 अपने लक्ष्य के करीब है, लेकिन इस सफलता ने पुलिस की कार्यशैली की भी पोल खोल दी है। लापता नाबालिकों के परिजन लगातार पुलिस से मदद मिलने की उम्मीद में अर्जुनी, भखारा और कुरूद थाना का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन पुलिस से अपेक्षित मदद नहीं मिली।

98 लोगों की कोई खोज-खबर नहीं
पिछले पांच साल में 1361 लोग लापता हुए, जिसमें से अधिकांश लोग तो खुद ही लौट आए। गिने-चुने लोगों को ही पुलिस ने पकड़ा। अभी भी स्थिति देखें तो पांच साल के भीतर लापता हुए इन लोगों में से 98 लोगों की कोई खोज-खबर नहीं है। इसमें से 31 महिलाएं हैं। उल्लेखनीय है कि लापता लोगों में सबसे ज्यादा संख्या युवतियों और महिलाओं की हैं। पिछले पांच साल में 713 युवतियां और महिलाएं लापता हुई हैं। अधिकांश मामले प्रेम-प्रसंग थे। वहीं 189 नाबालिक भी लापता हुई हैं। इसमें से अधिकांश लौट आई हैं।

भिंड में मिली एक युवती
पुलिस के अनुसार लापता हुई युवतियों में एक भिंड(मध्यप्रदेश) में मिली है, जिसे गुरुवार को लाया गया। इसी प्रकार दो अन्य युवतियों की भी बाहर के राज्यों में होने की पुष्टि हो गई है, जिसे लाने के लिए शीघ्र ही टीम रवाना होगी।

युवक लापता
शहर के एक वरिष्ठ चिकित्सक का पुत्र अचानक लापता हो गया। 48 घंटे बाद भी उसका अता-पता नहीं चल सका है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने भी खोजबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि संत लहरी नगर निवासी डा. रमेश खंडेलवाल और वरिष्ठ भाजपा नेत्री भारती खंडेलवाल का पुत्र उत्कर्ष खंडेलवाल (25) पिछले 25-26 जनवरी की रात करीब 2 बजे घर से अचानक कहीं चला गया।

सुबह जब इसका पता चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। नाते-रिश्तेदारों के यहां मोबाइल कर पता लगाने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गुम इंसान 04/16 कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बुधवार की देर शाम तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चला था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो