script

…जब धोनी की दीवानी लड़की ने उनको भरा बांहों में, बोली-आई लव यू

Published: Nov 14, 2015 05:01:00 pm

Submitted by:

balram singh

आज हम आपको एक ऐसी घटना से रुबरु करवाने जा रहे हैं जहां धोनी को सबके सामने एक लड़की ने बांहों में भर लिया था।

आज हम आपको एक ऐसी घटना से रुबरु करवाने जा रहे हैं जहां धोनी को सबके सामने उनकी एक प्रशंसक लड़की ने बांहों में भर लिया था।

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान हैं और वह टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। चाहें वह कैसी भी खराब फॉर्म में क्यूं ना हो पर उनका रुतबा हमेशा से ही कायम है।

सितारों के प्रशंसक अपने स्टार से मिलने के लिए अजीब अजीब हरकतें करते रहते हैं। उनकी एक झलक पाने को वे कुछ भी कर सकते हैं।

‘आई लव यू धोनी’
भारतीय टीम अभ्यास करने के बाद अपनी टीम बस से होटल के लिए रवाना होने वाली थी, तो वहां बड़ी संख्या में टीम के प्रशंसक मौजूद थे।

धोनी बस पर चढ़ने से पहले अपने प्रशंसकों को ऑटोग्रॉफ दे रहे थे, तभी इतने में एक लड़की ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनको को बांहों में भर लिया।

धोनी के साथ ही सब लोग हक्के बक्के रह गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था लेकिन वह लड़की अपने हीरो को कस कर पकड़े हुए थी।

कहते हैं प्रेम अंधा होता है और उस समय यह बात उस लड़की पर फिट बैठी। वह अपनी चाहत में ये भी भूल गई कि दुनिया उसे देख रही है। वह तो उस समय को ऐसे जी रही थी मानों वह पल उसका आखिरी हो।

चलो अब हम आपको उस लड़की के बारे में बताते हैं। वह लड़की उत्तरप्रदेश के मुर्शिदाबाद की रहने वाली थी। उसकी चाहत का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि वह धोनी से मिलने के लिए अपनी एक दोस्त के साथ पांच दिन से ही ईडन गार्डन का चक्कर लगा रही थी और हमेशा उसके हाथ में धोनी के लिए आई लव यू का पोस्टर भी होता था।

और उस दिन जैसे ही उसको मौका मिला उसने धोनी को बांहों में भर लिया। एक पल के लिए तो सब सकते में आ गए पर बाद में सुरक्षाकर्मियों उसे वहां से हटाने का प्रयास करने लगे।

सुरक्षाकर्मियों जब उसे हटा रहे थे तो वह जोर जोर से रोने लग गई और थोड़ी देर धोनी के पास रहने का निवेदन करने लगी। धोनी की दीवानगी में पागल वह लड़की लगातार धोनी…..धोनी चिल्लाती रहीं।

धोनी के जाने के बाद रोते-रोते उसने पत्रकारों को बताया कि वह यहां सिर्फ धोनी को ही देखने आई थी और यह उसके जीवन का यादगार लम्हा है।

ट्रेंडिंग वीडियो