scriptपर्यटक की हत्या करने वाले होटल मैनेजर को आजीवन सजा | Hotel manager to life Sentenced, killed tourist | Patrika News

पर्यटक की हत्या करने वाले होटल मैनेजर को आजीवन सजा

locationधारPublished: Aug 23, 2016 11:56:00 pm

Submitted by:

Gitesh Dwivedi

फैसला… पूर्व विधायक  बुंदेला के बेटे कुलदीप की है होटल

Dhar Photo 1

Dhar Photo 1

धार. मांडू में पर्यटक की हत्या रूपमति होटल के मैनेजर और वेटरों ने कर दी थी। न्यायालय ने आरोपितों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। होटल रूपमति पूर्व विधायक मोहनसिंह बुंदेला के बेटे कुलदीपसिंह बुंदेला की है। बुंदेला के चलते ही मैनेजर दबंगई करता था। शासन की ओर से अभिभाषक सुरेश जलोदिया थे। सजा विशेष तथा अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. जेसी सुनहरे ने सुनाई।
मांडू की रूपमति होटल में रायसेन का एक दल आया था। दल में शामिल किशोरसिंह की लाश 1 सितंबर-14 को मालीपुरा घाट में मिली थी। 30 अगस्त की रात में रूपमति होटल में पार्टी थी, इसी दौरान गिलास गिर जाने से नाराज मैनेजर अशोक शर्मा, गोलू उर्फ विक्रम भील तथा मुकेश भील ने किशोरसिंह की हत्या कर दी थी। इन लोगों ने मामले को आत्महत्या में बदलने के लिए लाश खाई में फैंक दी थी। डॉ. सुनहरे ने आरोपित अशोक शर्मा, गोलू उर्फ विक्रम भील तथा मुकेश भील को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो