scriptधार के इस किले में पैदा हुए थे मराठा गौरव पेशवा बाजीराव | This fort was born in the fort, Maratha Gaurav Peshwa Bajirao | Patrika News

धार के इस किले में पैदा हुए थे मराठा गौरव पेशवा बाजीराव

locationधारPublished: Jul 16, 2017 11:50:00 pm

Submitted by:

amit mandloi

पत्रिका ऑन द स्पॉट, बाजीराव पेशवा के सही जवाब ने जिताई बाजी, हेरिटेज क्वीज में उत्कृष्ट विद्यालय रहा उत्कृष्ट

Dhar

Dhar

धार. विरासत संरक्षण और शिक्षा को लेकर कार्यरत देश के सबसे बड़े संगठन इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हे्िरटेज इंटेक द्वारा देश के विभिन्न शहरों में हेरिटेज क्वीज का आयोजन किया जा रहा है। शताधिक चेप्टरों में जिला स्थान पर आयोजन की शृंखला में इंटेक धार चेप्टर में भी उक्त आयोजन हुआ। प्रथम चरण में 20 प्रश्नों की लिखित परीक्षा में 134 बच्चों ने सहभागिता की। धारनाथ, हवा बंगला, देवीसागर और गढ़कालिका की टीम में रोचक प्रतिस्पर्धा हुई। अंतिम चरण में 4 टीमों के 8 चयनित बच्चों के मध्य मौखिक प्रश्नोत्तरी के पांच दौर हुए, जिसमें देवीसागर टीम सेंट टेरेसा स्कूल और गढ़कालिका उत्कृष्ट विद्यालय के मध्य बराबर अंको के कारण दूसरा दौर 5 प्रश्नों का हुआ। इस दौर में धार किले स्थित खरबूजा महल में जन्में सेनानी बाजीराव पेशवा द्वितीय के सही जवाब ने उत्कृष्ट विद्यालय की टीम गढ़कालिका टीम को जिताई बाजी और मानस ओक और दुर्गेश वसुनिया को विजेता बना दिया। देवीसागर टीम के अथर्व जैन और आयुष शुक्ला सेंट टेरेसा उपविजेता बने। क्वीज का संचालन और संयोजन पराग भौसले द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंटेक धार चेप्टर के संयोजक डॉ. दीपेंद्र शर्मा और श्याम शर्मा द्वारा विजेता टीम को प्रथम और द्वितीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सभी विजेता बच्चों को दिल्ली इंटेक मुख्यालय की ओर से विशेष प्रमाण पत्र और विरासतीय पुस्तकें प्रदान की गई।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो