script19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, जानिए सावन के हर सोमवार का महत्व | Know importance of every Monday of Sawan | Patrika News

19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, जानिए सावन के हर सोमवार का महत्व

Published: Aug 03, 2015 09:27:00 pm

सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए सोमवार के दिन का विशेष महत्व

Lord shiva

Lord shiva

सावन के पहले सोमवार को देखते हुए देशभर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतार लगी दिखाई दी। सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए सोमवार के दिन का विशेष महत्व होता है। इसलिए सोमवार के लिए श्रद्धालु शिवालयों में जाकर भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इस साल सावन 29 का है और इसमें 4 सोमवार पड़ रहे हैं। यह संयोग 19 साल बाद बन रहा है। इस बार पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा 24 अगस्त को पड़ रहा है।

चारों सोमवार का क्या है विशेष महत्व-

1. पहला सोमवार : बाधाओं से मुक्ति
सावन का पहला सोमवार एक साथ दो शुभ योग लेकर आया है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से बाधाओं से मुक्ति मिलती है और योजनाओं को पूरा करने में सफलता मिलती है। इस योग में अगर कोई काम शुरू किया जाए तो कार्य लंबे समय तक चलता रहता है। इसलिए नया व्यावसाय और लंबी अवधि की योजनाओं को शुरू करने के लिए सावन का पहला सोमवार उत्तम है।

2. दूसरा सोमवार : पाएं बेहतर स्वास्थ्य और बल
सावन का दूसरा सोमवार विशेष फलदायक बन रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा से बेहतर स्वास्थ्य और बल का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव को भांग, धतूरा और शहद अर्पित करना उत्तम फलदायी रहेगा।

3. तीसरा सोमवार : कठिन कार्य होंगे आसान
सावन का तीसरा सोमवार साधना और भक्ति के लिए उत्तम माना गया है। श्रद्धालु, इस दिन भ्भगवान शिव के मंत्रों का जाप करके मंत्र सिद्धी प्राप्त कर सकते हैं। माना जाता है कि साध्य योग में भगवान शिव की पूजा करने से कठिन से कठिन कार्य भी आसान हो जाते हैं।

4. चौथा सोमवार : आर्थिक परेशानियों में कमी
सावन के चौथा सोमवार के दिन भक्तिपूर्वक शिव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है। कार्यक्षेत्र और जीवन के दूसरे क्षेत्रों में आने वाली बाधाओं का निवारण होता है। जीवन पर आने वाले संकट टल जाते हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ता है। आर्थिक परेशानियों में कमी आती है और जीवन पर आने वाले संकट से भगवान शिव रक्षा करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो