scriptराशियों के अनुसार पढ़ें आपके लिए क्या शुभ फल लेकर आ रहे हैं नवरात्रि | shardiya navratri durga worship know best result for different signs | Patrika News
धर्म-कर्म

राशियों के अनुसार पढ़ें आपके लिए क्या शुभ फल लेकर आ रहे हैं नवरात्रि

शारदीय नवरात्र का आरम्भ आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 1 अक्टूबर 2016 दिन शनिवार से शुरू हो रहे हैं। इस बार नवरात्रि के 10 दिनों का विशेष संयोग हर राशि वालों को लिए कुछ खास लेकर आ रहा है

Sep 30, 2016 / 03:05 pm

भूप सिंह

Navratri, durga puja

Navratri, durga puja

शारदीय नवरात्र का आरम्भ आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 1 अक्टूबर 2016 दिन शनिवार से शुरू हो रहे हैं। इस बार नवरात्रि के 10 दिनों का विशेष संयोग हर राशि वालों को लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। ज्योतिर्विद पं.दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार राहु का सिंह राशि में संचरण थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डालने की कोशिश करेगा। राहु के कारण समाज में वाद विवाद एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अत: नवरात्र कुछ लोगों के लिए मिश्रित फल देने वाला है।

मेष: मेष राशि वालों के लिए अत्यन्त लाभकारी है। इस राशि के लोगों के लिए नए संबंधों का आगमन है और इऩके दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

वृषभ: वृषभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के भाग्य में बढ़ोत्तरी, स्वास्थ्य के लिहाज से इनके लिए समय मध्यम है।

मिथुन: मिथुन राशइ वाले जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नौकरी पेशा के भाग्य में बढ़ोत्तरी की संभावना है।

कर्क: इस राशि के लोगों की पराक्रम करने की क्षमता बढ़ेगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें, वाणी दोष हो सकता है।

तुला: तुला राशि वाले लोगों के धन, वैभव और लक्ष्मी में बढ़ोत्तरी होगी। पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: कन्या राशि वाले लोगों की शुभता में वृद्धि, धन का आगमन बढ़ेगा, खर्च भी बढ़ेगा।

वृश्चिक: इस राशि वालों के फैशन पर खर्चें बढ़ेंगे। इन लोगों पर नकारात्मक सोच हावी हो सकती है। सम्मान में कमी होगी7

धनु: फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी, बाहरी लोगों पर विश्वास कम करें। सम्मान एवं आलस्य में वृद्धि।

मकर: किसी से बोलते हुए सोच-समझ लें। खर्च की अधिकता बढ़ेगी। पैर में चोट या दर्द, प्रतिष्ठा में वृद्धि।

कुम्भ: रुपए पैसे का आगमन बढ़ेगा, पेट की बीमारियां हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: मीन राशि वालों में शिक्षकों के लिए और अविवाहितों के विवाह के लिए उत्तम समय। मनोबल ठीक रहेगा।

सिंह: सिंह राशि वाले लोगों को स्वास्थ्यगत समस्या हो सकती है, धनागम एवं पराक्रम वृद्धि हो सकती है।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / राशियों के अनुसार पढ़ें आपके लिए क्या शुभ फल लेकर आ रहे हैं नवरात्रि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो