scriptइस बार नवरात्र में सात दिन रहेगा शुभ संयोग, ऐसे उठाएं लाभ | This Navratri will have Seven auspicious days, know how to get benefits | Patrika News

इस बार नवरात्र में सात दिन रहेगा शुभ संयोग, ऐसे उठाएं लाभ

Published: Oct 03, 2015 10:46:00 am

शारदीय नवरात्र 13 से 22 अक्टूबर तक होंगे। इस बार नवरात्र में सात दिन शुभ संयोग रहेगा

Ma Bhagwati with hanumanji, Bhairo baba

Ma Bhagwati with hanumanji, Bhairo baba

navratri/”>शारदीय नवरात्र 13 से 22 अक्टूबर तक होंगे। इस बार नवरात्र में सात दिन शुभ संयोग रहेगा। साथ ही प्रतिपदा की वृद्धि भी श्रेष्ठ व समृद्धिकारक रहेगी। इस बार ग्रह चाल और सूर्य-चंद्रमा की गति के कारण नवरात्र व्यापारियों के लिए उन्नतिदायक, आम जनता के लिए खुशहाली व राजनेताओं के लिए शुभ परिणाम देने वाले होंगे।

किस दिन, क्या संयोग

16 अक्टूबर – राजयोग व रवियोग
17 अक्टूबर – रवियोग
18 अक्टूबर – सर्वार्थसिद्धि योग व रवियोग
19 अक्टूबर – कुमारयोग व रवियोग
20 अक्टूबर – राजयोग
21 अक्टूबर – रवियोग
22 अक्टूबर – रवियोग

सुबह देवी पूजन, शाम को रावण दहन
इस बार 22 अक्टूबर को महानवमी के साथ ही दशहरा पर्व भी मनाया जाएगा। सुबह देवी की आराधना होगी तो शाम को विजयादशमी पर्व में रावण दहन होगा। शास्त्रानुसार दशमी तिथि अपराह्न व्यापिनी होने से नवमी में ही दशमी मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 11.59 बजे तक नवमी रहेगी। उसके बाद शाम को रावण दहन के समय दशमी रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो