script

विदुर नीति: अगर आपके पास हैं ये चीजें तो आप जीवन में हमेशा खुश रहेंगे

Published: Dec 12, 2016 02:43:00 pm

तिहास में कई नीतिकार हुए हैं जिन्होंने हमें साधारण जीवन के साथ-साथ
राजीनीतिक एवं सभी तरह के नीतिया हमे सिखाई है, जिनमें गुरु चाणक्य, विदुर
एवं कई नीति गुरुओं के नाम आते हैं..

You will always remain happy provided you have the

You will always remain happy provided you have these things in life

इतिहास में कई नीतिकार हुए हैं जिन्होंने हमें साधारण जीवन के साथ-साथ राजीनीतिक एवं सभी तरह के नीतिया हमे सिखाई है, जिनमें गुरु चाणक्य, विदुर एवं कई नीति गुरुओं के नाम आते हैं, जिन्होंने हमें एक सफल जीवन जीने के गुर सिखाए हैं। गुरु चाणक्य के बारे में तो हम सभी जानते हैं उन्होंने कैसे आने शिष्यो के जीवन को धन्य किया और अपनी नीतियां सिखाकर अभी भी जगत का कल्याण कर रहे है। ऐसे ही एक महान नीतिकार थे महाभारत में महाराज धृतराष्ट्र के मंत्री विदुर..

उनकी नीतियां, जीवन-युद्ध की नीति ही नहीं, जीवन-प्रेम, जीवन-व्यवहार की नीति के रूप में अपना विशेष स्थान रखती हैं। राज्य-व्यवस्था, व्यवहार और दिशा निर्देशक सिद्धांत वाक्यों को विस्तार से प्रस्तावना करने वाली नीतियों में जहां चाणक्य नीति का विशेष स्थान है। वहीँ सत्य-असत्य तथा सही-गलत का स्पष्ट निर्देश और विवेचन की दृष्टि से विदुर-नीति का विशेष महत्त्व है।

Image result for विदुर नीति
विदुर ने एक श्लोक दिया था जिसमे उन्होंने बताया की जिन व्यक्तियों के पास ये 6 बातें हों वो हमेशा सुखी एवं संपन्न रहते हैं-

श्लोक-
अर्थोगमो नित्यमरोगिता च, प्रिय च भर्या प्रियवादिनी च।
वश्यच्श्र पुत्रोर्थकरी च विद्या, षड जीवलोकस्य सुखानी राजन।।

आय के साधन

Image result for MONEY INDIA
एक अच्छी ज़िन्दगी करने के लिए एक अच्छी आय और पैसा बहुत ही आवश्यक होता है क्योंकि इसी से ही हम हमारे जरुरत के सभी साधन जुटाते हैं. जिसके पास आय के एक से अधिक साधन हों उस व्यक्ति को खुद को भाग्यशाली समझना चाहिए। जिसके पास आय के पर्याप्त साधन होते हैं वो जीवन भर सुखी रहता है।

ना हों बिमारी

Image result for healthy indian man
मानव शरीर में समय समय पर नई -नई बीमारियां जन्म लेती हैं, हर दिन हम एक नई बीमारी का नाम सुनते है. बीमारी व्यक्ति को कमजोर ही नहीं करती है अपितु धन हानि भी देती है। बार बार रोग ग्रस्त होने वाले मनुष्य का शरीर तो नष्ट होता ही है साथ में उस रोग के इलाज के चलते साडी संपत्ति भी नष्ट हो जाती है। इसीलिए कहा गया है निरोगी जीवन खुशियों से भरा जीवन। जो व्यक्ति हमेशा बिमारियों से दूर रहता है वह भाग्यशाली होता है।

अच्छे लक्षणों वाली पत्नी

Image result for अच्छे लक्षणों वाली पत्नी
कहा जाता है कि स्त्री और पुरुष एक दूसरे के पर्याय और पूरक होते हैं। घर की स्त्री एक सूंदर समृद्ध घर का निर्माण करती है साथ ही साथ अगर वो सही न हो तो घर बर्बाद भी हो जाता है। जिस व्यक्ति के पास सुलक्षणा एवं सदैव कर्ण प्रिय बोलने वाली पत्नी हो उसके घर में सरस्वती माँ सदैव अपनी कृपा बनाये रखती है। घर में अगर ऐसी पत्नी हो तो पुरुष बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।

सुपुत्र-सुपुत्री
कहा जाता है कि अगर आपके पास एक आज्ञाकारी पुत्र है जिसे हम सुपुत्र कहते हैं। तो आपका जीवन धन्य समझ लो। एक आज्ञाकारी पुत्र को भगवान राम की छवि माना जाता है क्योंकि एक सुपुत्र आपके कुल का नाम जगत में रोशन कर देता है लेकिन आपके पास एक कुपुत्र है तो आपका और आपके वंश का विनाश होने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसलिए जिसके पास एक आज्ञाकारी सुपुत्र हो वो बहुत ही भाग्यशाली होता है।

सदबुद्धि
कोई भी व्यक्ति जो हमारा अहित चाहता है, हमसे हमारा सब कुछ छीन सकता है बुद्धि के। जिस व्यक्ति के पास बुद्धि बल होता है उसको कोई हरा नहीं सकता क्योंकि एक मनुष्य अपने बुद्धि के बल पर संसार के समस्त संसाधन जुटा सकता है। इसलिए मनुष्य की बुद्धि को उसकी सबसे बड़ी दौलत कहा गया है फिर चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों। अगर आप बुद्धि विवेक से कार्य करते हैं, तो आप बड़ी से बड़ी मुश्किल आसानी से पर कर लेते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो