script…तो ये इस महारानी की खूबसूरती का राज! | Ancient Beauty Secrets of the Egyptian Queen Cleopatra | Patrika News

…तो ये इस महारानी की खूबसूरती का राज!

Published: Sep 25, 2016 11:37:00 am

ये फूड क्लियोपेट्रा की डाइनिंग टेबल पर हमेशा होते थे जिनका स्वाद शाही महल में आने वाले मेहमान भी लेते थे…

Cleopatra

Cleopatra

नई दिल्ली। पूर्व मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि तेज दिमाग के लिए भी जानी जाती थी। अपनी सुंदरता को बनाए रखने के लिए वे डाइट पर खास ध्यान देती थी। ये फूड क्लियोपेट्रा की डाइनिंग टेबल पर हमेशा होते थे जिनका स्वाद शाही महल में आने वाले मेहमान भी लेते थे। इतिहाकारों ने समय-समय पर उनकी खाने की आदत के बारे में किताबों में भी लिखा है।

जानिए क्या खाती थी क्लियोपेट्रा
-क्लियोपेट्रा खूबसूरत स्किन और बालों के लिए जौ से बनी बियर पीती थी। वह पीने के अलावा इससे नहाती भी थी।
-अनार रॉयल परिवार के मुख्य फलों में से एक था। जिसे क्लियोपेट्रा रोज खाती थी। इससे उनका वजन मेंटेन रहता था और चेहरे पर चमक बनी रहती थी।
-इतिहाकारों के मुताबिक क्लियोपेट्रा की डाइट में अंजीर शामिल होता था। वह फेयर कलर और सॉफ्ट स्किन के लिए रेग्युलर अंजीर खाती थी।
-क्लियोपेट्रा अपनी हेल्थ को बनाए रखने के लिए डेट्स खाती थीं। इसे खाने से उनकी थकान दूर होती थी और स्किन पर चमक बनी रहती थी।
-वे रोज नट्स खाना पसंद करती थी। इससे उनके नाखून हेल्दी रहते थे और स्किन में नमी बनी रहती थी।
-स्किन की ड्रायनेस को दूर करने और रिंकल्स से बचने के लिए वह शहद में दूध मिलाकर नहाती थी।
-हाल ही में हुई रिसर्च के अनुसार क्लियोपेट्रा रोज एक कटोरी दही खाती थीं। ससे उनकी स्किन सॉफ्ट और शाइनी रहती थी। इसे वे खूबसूरत बालों के लिए भी जरूरी मानती थी।
-वे ओटमील खाना पसंद करती थी और दूध व ओट्स से बने फेसपैक को चेहरे पर लगाती थी। इसे वे अपनी फेयर स्किन क लिए जरूरी मानती थी।
-क्लियोपेट्रा बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए तरबूत खाती थी। यह उनके लिए एक ऐसा एंटी एंजिंग फ्रूट था जिससे उनकी स्किन हाइड्रेट रहती थीं और फिगर मेंटेन रहता था।
-क्लियोपेट्रा गाय, बकरी और भेड़ का दूध पीती थीं। वे दूध से बने अन्य प्रोडक्ट्स जैसे चीज और पनीर भी खाती थी जिससे उनके बाल खूबसूरत और वजन कंट्रोल में रहता था।
-क्लियोपेट्रा को अंगूर और इससे बनी शराब पीना पसंद था। इसे वे रिंकल्स से बचने का नेचुरल तरीका मानती थीं। वे तेज दिमाग के लिए अंगूर को जरूरी मानती थी।
-इतिहासकारों के अनुसार वह रोज 700 गदी के दूध से नहाती थी। इससे उनकी स्किन खूबसूरत बनी रहती थी।
-गेहूं और जौ से बनी ब्रेड के बिना क्लियोपेट्रा की डाइट अधूरी थी। वह लंच और डिनर में ब्रेड खाती थी।
-इसे रोमवासी पवित्र फूड मानते थे क्लियोपेट्रा इसे स्किन की ड्रायनेस को दूर करने और हेयर गिरने से रोकने के लिए खाती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो