scriptएक्सरसाइज से सर्दियों में कम होता जोड़ों का दर्द  | Daily exercise to Manage Joint Pains in Winter | Patrika News

एक्सरसाइज से सर्दियों में कम होता जोड़ों का दर्द 

Published: Dec 17, 2016 11:12:00 am

सर्दी के मौसम में जोड़ों की समस्या बढ़ जाती है। खासकर हड्डी से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे लोगों और बुजुर्गों में दर्द के मामले सामने आते हैं

Joint Pain

Joint Pain

जयपुर। सर्दी के मौसम में जोड़ों की समस्या बढ़ जाती है। खासकर हड्डी से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे लोगों और बुजुर्गों में दर्द के मामले सामने आते हैं। इन दिनों उन लोगों में भी यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है जिन्हें कुछ महीनों पहले चिकनगुनिया हुआ था। इनमें जोड़ों के दर्द के साथ जकडऩ की समस्या बढ़ रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक खानपान और नियमित एक्सरसाइज से इसमें राहत पाई जा सकती है। 

इसलिए ज्यादा होता है दर्द
चिकनगुनिया वायरसजनित बीमारी है। इसका वायरस शरीर में जाकर जोड़ों के दर्द जकडऩ व सूजन का कारण बनता है। 50 फीसदी मरीजों में यह बीमारी 2-3 सप्ताह में ठीक हो जाती है लेकिन कुछ मरीजों में दर्द खत्म होने में महीनों या एक साल तक का समय लग जाता है। सर्दियों में तापमान गिरने पर जकडऩ की समस्या बढ़ जाती है।

ऐसे करें बचाव:-
1. सर्दी से बचें: सुबह जल्दी और शाम को टहलने से बचें। सुबह 7 बजे के बाद वॉक पर जाएं। इन दिनों धूप में टहलने या बैठने से विटामिन-डी की पूर्ति होने के साथ हड्डियां मजबूत होती हैं। दर्द अधिक होने पर डॉक्टरी सलाह से दवा लें। दर्द व जकडऩ में सिकाई करें। धूप में 20-25 मिनट जरूर बैठें

2. करें हल्के व्यायाम : जकडऩ और जोड़ों के दर्द से बचाव के लिए जॉगिंग, साइक्लिंग, एरोबिक्स करें। कमर, घुटनों और जोड़ों को गतिशील करने के लिए आसान व हल्के व्यायाम जैसे कुर्सी पर बैठकर पैरों को सीधा करें फिर मोड़ें या कुर्सी से उठकर पैरों को घुटनों से 5-6 बार मोड़ें और सीधा करने का अभ्यास करें। इससे दर्द और जकडऩ खत्म होने के साथ मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

3. ठंडी चीजों से परहेज : सर्दी भर ठंडी चीजें जैसे दही, छाछ और खट्टी चीजें न खाएं। अगर खाना है तो दोपहर से पहले खाएं। अदरक, लहसुन, कच्ची हल्दी, खट्टे फल और हरे पत्तेदार साग जैसे पालक, बथुआ आदि अधिक खाएं। खट्टे फल जैसे मौसमी, संतरा आदि में एंटीऑक्सीडेंट अधिक होता है जो शरीर से विषैले तत्त्वों को बाहर निकालते हैं जबकि पत्तेदार सब्जियों में आयरन और विटामिंस भरपूर होते हैं जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। समस्या अधिक बढऩे पर डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो