scriptसर्दी के मौसम में खाएंगे खजूर तो होंगे ये 5 अचूक फायदे | Five health benefits of the Date Palm in winter season | Patrika News

सर्दी के मौसम में खाएंगे खजूर तो होंगे ये 5 अचूक फायदे

Published: Jan 09, 2017 01:04:00 pm

खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होता है जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है

Date palm

Date palm

सर्दी के मौसम में खजूर हमारी बॉडी के लिए काफी लाभकारी फल है। खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होता है जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलवा इस फल में कई पोषक तत्व भी पाए जाते है। एक खजूर में 23 कैलोरी मौजूद होती है। आज हम आपको खजूर खाने से होने वाले 5 अचूक फायदे के बारे में बताने जा रहे है। 

इम्यूनिटी पावर बढ़ाने में सहायक
खजून का नियमित सेवन आपके इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में सहायक होता है। खूजर में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज प्रचुर मात्रा में होता है जो कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में सहायक होता है। 

हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है खजूर
खजूर हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में भी सहायक होते है। खजूर में मौजूद साल्ट हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसमें कैल्शयिम, सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर की काफी मात्रा होती है जिनसे हड्डियों को मजबूती मिलती है। 

त्वचा में आता है निखार
खजूर हमारे हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी त्वचा की देखभाल भी करता है। रेग्लूर खजूर का सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। खजूर खाने से चेहरा दमदमा उठता है और त्वचा पर निखार आता है।

वजन बढ़ाने में मददगार
अगर आप शारीरिक रूप से कमजोर है तो आपको खजूर खाने चाहिए। खजूर में शुगर, विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं। आप अपने डाइट के साथ 4-5 खजूर रोजाना खाए कुछ हफ्तों में आपको अपनी बॉडी में बदलाव नजर आने लगेगा। 

तुरंत ऊर्जा देने वाला
खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। इसलिए तुरंत ताकत के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन के बाद आपको तुरंत ही एनर्जी मिलती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो