scriptबाराती समेत दुल्हे को बनाया बंधक, थाने पहुंचा मामला | Barati and groom made the mortgage in jamshedpur jharkhand | Patrika News

बाराती समेत दुल्हे को बनाया बंधक, थाने पहुंचा मामला

locationदुमकाPublished: Nov 29, 2016 07:41:00 pm

सोमवार रात लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने शादी करने आए दुल्हे को बाराती सहित बंधक बना लिया…

groom reached jail

groom reached jail

जमशेदपुर। सोमवार रात लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने शादी करने आए दुल्हे को बाराती सहित बंधक बना लिया। यह मामला जमशेदपुर जिले में पोटका कोवाली थाना के हल्दी पोखर गांव का है। इस मामले में लड़की के घर वालों का कहना है कि लड़के का पहले से ही किसी और लड़की के साथ संबंध है।

पुलिस लड़की को लेकर सीधे पोटका के कोवाली थाना पहुंची। आगे की कार्रवाई करते हुए वहां की पुलिस युवती को लेकर सीधे हल्दी पोखर पहुंची और दुल्हा सहित सभी बारातियों को हिरासत में लिया। दुल्हें से बात होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

जानकारी के अनुसार सरायकेला के कपाली के रहने वाले मुस्लिम अंसारी का बेटा साजन शेख की शादी सोमवार को पोटका के कवाली थाना के हल्दीपोखर के रहने वाली लड़की के साथ तय हुई थी। जैसे ही उसकी प्रेमिका को पता चला कि साजन शेख की शादी हो रही है, वह आजादनगर थाना पहुंची, सारी बात पुलिस को बताई। लड़की की माने तो वह तीन महीने की गर्भवती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो