scriptझारखंड में मत्स्य विभाग का मिशन 2020, बढ़ेगा मछली उत्पादन | Fisheries Department's mission 2020 in Jharkhand | Patrika News

झारखंड में मत्स्य विभाग का मिशन 2020, बढ़ेगा मछली उत्पादन

locationदुमकाPublished: Sep 27, 2016 08:29:00 pm

मत्स्य विभाग ने मिशन 2020 के तहत वर्ष 2020-21 में तालाबों में 1.40 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन की योजना बनायी है…

fisheries

fisheries

दुमका। मत्स्य विभाग ने मिशन 2020 के तहत वर्ष 2020-21 में तालाबों में 1.40 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन की योजना बनायी है। वर्तमान वर्ष में 1.01 लाख तालाब, वर्ष 2017-18 में 1.10 लाख, वर्ष 2018-19 में 1.22 लाख, वर्ष 2019-20 में 1.35 लाख, वर्ष 2020-21 में 1.40 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

राज्य में मछली के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग ने मिशन 2020 तैयार की है। जिसके तहत पांच वर्ष की कार्य योजना तैयार की गयी है। जिसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1.40 लाख, वर्ष 2017-18 में 1.60 लाख, वर्ष 2018-19 में 1.80 लाख, वर्ष 2019-20 में दो लाख, वर्ष 2020-21 में 2.30 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मत्स्य विभाग ने मिशन 2020 के तहत वर्ष 2020-21 में 12 हजार केज से 50 हजार मीट्रिक टन मछली उत्पादन की योजना बनायी है। वर्तमान वर्ष में 4 हजार केज से 12 हजार, वर्ष 2017-18 में 7 हजार केज से 21 हजार , वर्ष 2018-19 में 9 हजार केज से 27 हजार, वर्ष 2019-20 में 10 हजार केज से 30 हजार, वर्ष 2020-21 में 12 हजार केज से 50 हजार मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो