scriptदुर्गा पूजा का चंदा मांगने गए युवक की थाना प्रभारी ने की बेरहमी से पिटाई | SHO brutally beat the boy solicit donations for durga pooja | Patrika News

दुर्गा पूजा का चंदा मांगने गए युवक की थाना प्रभारी ने की बेरहमी से पिटाई

locationदुमकाPublished: Sep 24, 2016 02:52:00 pm

पुलिस निरीक्षक विरेंद्र कुमार सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया।

doctor beaten

doctor beaten

दुमका। दुर्गा पूजा के लिए चंदा मांगने गए एक युवक को रामगढ़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बेरहमी से पीट दिया। सारमी गांव के युवक मनोज कुमार पंडा की बेरहमी से पिटाई के विरोध में ग्रामीण आक्रोशित हो गए व गांव के समीप ही रामगढ़-हंसडीहा मुख्य मार्ग चार घंटे के लिए जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार कड़ी मशक्कत के बाद अंचलाधिकारी राम रविदास, प्रखंड प्रमुख सुराजमुनी हांसदा, उप प्रमुख राम प्रसाद कुंवर एवं पुलिस निरीक्षक विरेंद्र कुमार सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया। शुक्रवार सुबह 10 बजे मनोज कुमार पंडा व अनुज कुमार पंडा अपने दरवाजे पर बैठे थे।

तभी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ आए व जबरन सड़क पर दुर्गा पूजा का चंदा मांगने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। किसी प्रकार अनुज भाग निकला। इससे नाराज थानेदार ने मनोज की इतनी पिटाई की कि वह बेहोश हो गया। परिजन व ग्रामीणों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो