नई दिल्ली। आपने अभी तक एक व्यक्ति के कई सारी बीवियां होने के बारे में सुना और पढ़ा तो होगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं सुना होगा जिसमें सभी की सभी एकसाथ प्रेग्नेंट हो जाएं। जी हां, इन दिनों एक ऐसी ही 13 गर्भवति महिलाओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। गर्भवति महिलाओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करने वाले नाइजिरिया के शख्स का दावा है कि सभी महिलाएं उसकी बीवीयां हैं। इतना ही नहीं बल्कि ये सभी की सभी एकसाथ गर्भवति हुई हैं। एकसाथ रहती है सभी बीवियां आपको यह भी जानकर हैरानी होगी कि इस व्यक्ति के ये सभी 13 बीवियां एकसाथ रहती हैं और सभी में गहरी दोस्ती है। इन महिलाओं को अपने पति को आपस में साझा करने में कोई गुरेज नहीं है। शादी के बाद से इन महिलाओं में आज तक कोई मनमुटाव या दुर्भावना पैदा नहीं हुई। खबर है कि लोगों का कहना है कि इस व्यक्ति की इन 13 बीवीयों में गर्भधारण के बीच तीन से पांच सप्ताह का अंतर है। यह भी पढ़ें- गजब! आदमी ने स्मार्ट फोन से रचाई शादी बन गया ऐसा रिकॉर्ड खबर है कि इस व्यक्ति अपनी 13 बीवियों को एक साथ प्रेग्नेंट कर एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। हालांकि कई मीडिया संस्थानों ने इसें सत्यता से दूर भी बताया है। इस तस्वीर के बारे में कहा जा रहा है कि जिसने इसे शेयर किया है उसने ना ही किसी का नाम और न ही जगह का जिक्र किया है। हो सकता है यह तस्वीर एक प्रैंक हो… जिससे लोगो में उत्साह पैदा करने के बाद खबर में कोई नया मोड़ भी आ सकता है।