script

इस आइसलैंड पर मिले 60 हजार साल पुरानी जनजाती के लोग

Published: Apr 24, 2015 09:07:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

हिंद महासागर में स्थित आइसलैंड पर रहने वाले ये लोग बाहर के लोगों को देखते ही मार देते हैं

Tribe

Tribe

जयपुर। हिन्द महासागर में एक ऎसा आइसलैंड मिला है जहां पर 60 हजार साल पुरानी जनजाती के लोग रहते हैं। इस आइसलैंड पर रहने वाले लोगों की तस्वीरें एक इंडियन कोस्ट गार्ड बहुत दूरी से खींची गई है। क्योंकि इस जनजाती के लोग बाहरी लोगों को देखते ही उन पर जानलेवा हमला कर देते हैं।

दुनिया से अलग-रहना चाहते हैं
बाहरी दुनिया से अनजान इस आइसलैंड पर रहने वाले ये लोग अपने आप को बाकी दुनिया से अलग रखना चाहते हैं। इनकी तस्वीरें खींचने वाले कोस्ट गार्ड के मुताबिक जब वो तस्वीरें खींच रहे थे तो इन लोगों ने उन पर तीरें और पत्थरों से हमला किया। हालांकि उनका विमान काफी ऊंचाई पर था जिसके चलते ये लोग कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके।

काफी बड़ा है आइसलैंड
बाहरी दुनिया से अलग-थलग पड़े लोगों वाला यह द्वीप नॉर्थ सेन्टीनेल आइसलैंड के नाम से जाना जाता है। यह पहला मौका है जब किसी बाहरी व्यक्ति ने इन लोगों की तस्वीरें ली है। इससे पहले 2006 में दो मछुआरे इसी द्वीप के पास मृत पाए गए थे जो शायद इन लोगों की पकड़ में आ गए थे।

संपर्क करने की कोशिश की गई थी
हालांकि इस जनजाती के लोगों का पता लगने पर इंडियन अथॉरिटीज द्वारा लोगों को भेजकर उनसे संपर्क करने की कोशिस की गई थी। लेकिन संपर्क करने वाले लोगों की टीम इस द्वीप में 3 किलोमीटर अंदर तक जाकर लौट आई थी क्योंकि उन्हें वहां कोई नहीं मिला। खबर है इस द्वीप पर इस जनजाती के 200 से ज्यादा लोग रहते हैं जो अपने आप को बाकी दुनिया से अलग रखना चाहते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो