script72 साल बाद वैलेंटाइन से मिलेगा 93 वर्षीय सैनिक | 93 year old world war II soldier to meet his love after 72 years | Patrika News

72 साल बाद वैलेंटाइन से मिलेगा 93 वर्षीय सैनिक

Published: Jan 22, 2016 09:38:00 am

World War II के खत्म होने के बाद अमरीका के नॉरवुड और ऑस्ट्रेलिया की मोरसी हो गए थे अलग

Soldier to meet love

Soldier to meet love

लंदन। वर्ष 1944 के World War II में हिस्सा लेने वाला अमरीकी सैनिक 70 साल बाद अपनी प्रेमिका से दोबारा मिलने जा रहा है। नॉरवुड थॉमस 93 साल के हो चुके हैं। वह 88 वर्षीय अपनी प्रेमिका जॉयसी मोरिस से मिलने के लिए अगले माह वैलेंटाइन डे पर ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। थॉमस ने बताया कि वह मॉरिस को निजी रूप से देखकर बहुत खुशी महसूस करेंगे। दोनों ने हाल ही स्काइप के जरिए बात की थी। बात करते हुए उन्होंने उस समय को याद किया, जब वे साथ में इंग्लैंड में मिले थे। इसके कुछ महीने बाद उन्हें अपनी 101 एयरबोर्न डिवीजन के साथ फ्रांस के नॉर्मेंडी में भेज दिया गया था। मोरिस वर्तमान में वह ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं।

लंदन में मिले थे

वर्ष 1944 में बसंत ऋतु में 21 वर्षीय थामस 17 वर्षीय मोरिस से पहली बार मिले थे। उस समय अमरीकी सैनिक थामस लंदन के बाहरी इलाके में तैनात थे। दोनों को जल्द ही प्यार हो गया था, लेकिन युद्ध के बाद दोनों की राहें अलग-अलग हो गईं थीं। उसके बाद से दोनों नहीं मिल पाए। मॉरिस की अब तक आंखों की रोशनी काफी जा चुकी है।

पैसे नहीं थे इसलिए नहीं मिले

थामस के बेटे ने दोनों को दो माह पहले स्काइप के जरिए बातचीत कराई। इस दौरान थामस ने मोरिस के करीब दो घंटे तक बात की। मोरिस ने अपने पुराने प्यार से मिलने की इच्छा जताई लेकिन थामस को स्वास्थ्य समस्याएं हैं और वह एक निश्चित आय के साथ अमरीका के वर्जीनिया बीच में रहते हैं। इसलिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाने में असमर्थता जताई।

एयर न्यूजीलैंड मुफ्त यात्रा कराएगा

एयर न्यूजीलैंड ने थॉमस और उनकी देखभाल करने वाले बेटे स्टीव को मुफ्त में ऑस्ट्रेलिया भेजने की व्यवस्था की है। थॉमस ने कहा कि वह लोगों की दयालुता को देखकर चकित हैं।

300 से अधिक लोगों ने फंड जमा किए

थामस-मोरिस को दूसरा मौका तब मिला जब दोनों को मिलाने के लिए सैकड़ों लोगों ने फंड जमा किए। इस दौरान 300 से अधिक लोगों ने डोनेशन दिए। अन्य ने थॉमस को सीधे चेक भेज दिए। अभी तक 7500 डॉलर से अधिक (5 लाख रु.) की राशि जमा हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो