scriptकृत्रिम पैरों से एवरेस्ट के बाद दुनिया की पांचवीं चोटी पर फतेह | Arunima Sinha conquers Mt Aconcagua in Argentina | Patrika News
दुनिया अजब गजब

कृत्रिम पैरों से एवरेस्ट के बाद दुनिया की पांचवीं चोटी पर फतेह

कृत्रिम पैर के सहारे ऐसा करने वाली अरुणिमा सिन्हा दुनिया की पहली महिला बन गई हैं

Jan 03, 2016 / 11:04 am

अमनप्रीत कौर

Arunima Sinha

Arunima Sinha

लखनऊ। कृत्रिम पैर के सहारे एवरेस्ट फतेह करने वाली विश्व रिकॉर्डधारी पर्वतारोही और पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने अर्जेंटीना में 6962 मीटर ऊंची पर्वत चोटी अकोनकागुआ को भी आखिरकार चूम लिया और भारत का तिरंगा फहरा दिया। कृत्रिम पैर के सहारे ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला भी बन गई हैं।

अरुणिमा ने बताया, एशिया के बाहर सबसे ऊंची मानी जाने वाली ऊंची पर्वत चोटी पर 25 दिसंबर को उन्होंने शाम 4.30 बजे चढऩे में कामयाबी हासिल की। अकोनकागुआ पर उन्होंने 12 दिसंबर को चढ़ाई शुरू की थी। आरोहण के दौरान उनके साथ ओम प्रकाश और गाइड के तौर पर मारिया भी मौजूद थीं। अरुणिमा मिशन 7 समिट के तहत अब तक दुनिया की पांच सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह हासिल कर चुकी हैं।

दुनिया की 5 ऊंची चोटियों पर फतह

 एवरेस्ट (एशिया)
 किलिंमजारो (अफ्रीका)
 एल्बरूस (यूरोप)
 कोरिज्को (ऑस्ट्रेलिया)
 ओकनकागुआ (अर्जेन्टीना)

Home / Duniya Ajab Gajab / कृत्रिम पैरों से एवरेस्ट के बाद दुनिया की पांचवीं चोटी पर फतेह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो