scriptगजब ! फ्रीजर में रखे हुए थे मगरमच्छों के 70 सिर | Australia : 70 heads of crocodiles found in freezer | Patrika News

गजब ! फ्रीजर में रखे हुए थे मगरमच्छों के 70 सिर

Published: Aug 04, 2015 08:01:00 pm

ऑस्ट्रेलिया में मगरमच्छों को एक संरक्षित प्रजाति माना जाता है और इस
जंतु की हत्या का दोषी पाए जाने पर 55,778 डॉलर का जुर्माना या पांच साल कारावास की
सजा होती है

Crocodile

Crocodile

सिडनी। उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के एक कस्बे से मंगलवार को एक फ्रीजर से 70 मगरमच्छों के सिर बरामद हुए । बच्चों के एक समूह ने ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र (एनटी) में डार्विन से 40 किलोमीटर दक्षिण पूर्व हम्पटी डू नामक एक छोटे कस्बे में एक स्थानीय दुकान के पीछे पड़ा फ्रीजर पाया।
Crocodile
अधिकारियों ने कहा है कि कम से कम 50 मगरमच्छों के सिर फ्रीजर के अंदर भरे हुए थे। एनटी राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अधिकारी इसकी जांच कीर रहे हैं।
Crocodile
ऑस्ट्रेलिया में मगरमच्छों को एक संरक्षित प्रजाति माना जाता है और इस जंतु की हत्या का दोषी पाए जाने पर 55,778 डॉलर का जुर्माना या पांच साल कारावास की सजा होती है।
Crocodile
वैश्विक फैशन उद्योग में मगरमच्छों की त्वचा अविश्वसनीय रूप से कीमती मानी जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो