scriptइस बच्चे के माथे पर लिखा है 12 नंबर, देखने वाले हो जाते हैं हैरान | Baby Born with 12 Number of birthmark | Patrika News

इस बच्चे के माथे पर लिखा है 12 नंबर, देखने वाले हो जाते हैं हैरान

Published: Mar 27, 2015 03:40:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

11 तारीख को जन्मे इस बच्चे के माथे पर लिखा है 12 का अंक, लोग मान रहे हैं कि यह
एक दिन पहले आ गया

जोहान्सबर्ग। इंसान सबको गच्चा दे सकता है, लेकिन हमें बनाने वाले भगवान को नहीं, परन्तु दुनिया में एक ऎसे बच्चे ने जन्म लिया है जो वास्तव में ऊपर वाले को गच्चा देकर आया है। आश्चर्य तो तब होता है कि हनरू वेन निएकेर्क नाम का यह बच्चा इस बात का पुख्ता सबूत लाया है कि वो भगवान को गच्चा देकर आया है।

जन्म लेते ही देखा तो सब हो गए हैरान-
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हनरू का जन्म 11 नवंबर को हुआ था, लेकिन जन्म लेते ही डॉक्टरों, परिजनों और अन्य लोगों ने उसे देखा तो आश्चर्य में पड़ गए। हालांकि उनके आश्चर्य में पड़ने की वजह यह बच्चा नहीं बल्कि उसके साथ आया एक अनोखा सबूत था। इस सबूत से यह प्रतीत होता है कि उसे 12 नवंबर को पैदा होना था न कि 11 नवंबर को।

माथे पर लेकर आया सबूत-
इस बच्चे के माथे पर अंकों में 12 नंबर लिखे हुए हैं। 11 नवंबर को पैदा हुए हनरू लिए डॉक्टरों ने तो यहां तक कह दिया कि यह भगवान को गच्चा देकर एक दिन पहले ही आ गया। हनरू की दादी ने भी कहा कि उसके परिवार में ऎसा पहली बार हुआ है।

न्यूज पेपर, सोशल मीडिया तक पर वायरल-
अपने माथे पर 12 नंबर लेकर 11 नवंबर को जन्म लेने वाले हनरू की खबर को स्थानीय अखबारों ने भी प्रमुखता से छापा। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उसके माथे पर ये 12 नंबर खून के इकट्ठा हो जाने के कारण बना है जो शरीर बढ़ने के साथ-साथ अपने आप गायब होता चला जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो