scriptलड़के को पसंद नहीं था पपी, लड़की ने ठुकरा दिया रिश्ता | Bengaluru girl refuses to marry the guy who didn't liked her puppy | Patrika News

लड़के को पसंद नहीं था पपी, लड़की ने ठुकरा दिया रिश्ता

Published: Sep 14, 2016 02:30:00 pm

फेसबुक पर करिश्मा वालिया को सपोर्ट करने वालों की लाइन लगी हुई है और बहुत सारे लोगों ने उनके इस फैसले को जायज ठहराया है

Karishma Waliya

Karishma Waliya

चेन्नई। बेंगलूरु की एक लड़की ने केवल इस लिए शादी के लिए आए प्रस्ताव को ठुकरा दिया क्योंकि लड़के को उसका पपी पसंद नहीं था। इन दिनों यह लड़की सोशल मीडिया पर छाई हुई है। करिश्मा वालिया नाम की इस लड़की ने उस लड़के साथ व्हॉट्सएप पर हुई बातचीत को मंगलवार को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।

इस पोस्ट में लड़का और लड़की दोनों की बातचीत है, जिसमें लड़का उसे इस बात के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है कि वह अपने पपी को छोड़ दे। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। करिश्मा ने बतया – ये अरेंज्ड मैरिज का प्रस्ताव था। लड़का बातचीत में ठीक था, कमाता अच्छा था और दिखने में भी अच्छा था, पर जब मैंने उसे बतया कि मैं शादी के बाद अपना पपी साथ रखना चाहूंगी, तो उसे यह बात पसंद नहीं आई। लड़के ने करिश्मा को मैसेज कर यह कहा कि वह नहीं चाहता है उसकी लव लाइफ के बीच कोई डॉग आए और उसके साथ बेड शेयर करे, उसकी मां को भी कुत्ते पसंद नहीं हैं।

लड़के ने मैसेज में यह भी लिखा – जिंदगी में ऐसा वक्त अस्थाई होता है, जब हम डॉग्स को पसंद करते हैं। जब करिश्मा ने झुकने से मना कर यिदा तो लड़के ने यह कहते हुए बातचीन बंद कर दी – ऐसे में कुत्ते से ही शादी कर लो। फेसबुक पर करिश्मा वालिया को सपोर्ट करने वालों की लाइन लगी हुई है और बहुत सारे लोगों ने उनके इस फैसले को जायज ठहराया है।

ट्रेंडिंग वीडियो