scriptयह है दुनिया का सबसे लकी इंसान, तीन संयोग ने बदली किस्मत | Canadian Man Peter McCathie becomes most lucky man | Patrika News

यह है दुनिया का सबसे लकी इंसान, तीन संयोग ने बदली किस्मत

Published: Jul 24, 2015 01:29:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

दुनिया के 2.6 खरब लोगों में से एक होता है इस शख्स जैसी किस्मत वाला, बने तीन विचित्र संयोग

Peter

Peter

ओटावा। वैसे तो दुनिया में कई ऎसे लकी लोग है जिनकी जिंदगी में एक अजीबोगरीब घटना घटी और किस्मत बदल गई, लेकिन कनाडा के रहने वाले पीटर मैक्काथी को दुनिया का सबसे लकी इंसान कहा जा रहा है। मैक्काथी के साथ तीन घटनाएं ऎसी घटी कि उनकी किस्मत ही बदल गई। उन्होंने हाल ही में 10 लाख डॉलर (लगभग 6 करोड़ 40 लाख रूपए) की लॉटरी भी जीती है। मैक्काथी के बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ मॉन्कटन में गणित की प्रोफेसर सोफी लीगर का कहना है कि हमारी कैलक्युलेशन के मुताबिक किसी जीवित इंसान के साथ ऎसी अजीबोगरीब घटनाएं होना असंभव है, लेकिन वास्तव में ऎसा हो चुका है। लीगर के मुताबिक 2.6 ट्रिलियन्स लोगों में से किसी एक इंसान के साथ ही ऎसे संयोग बनने की गुंजाइस होती है। मैक्काथी के साथ बने ये तीन विचित्र संयोग-



यह भी पढ़ें
शौचालय बनाने के लिए खुदाई में मिले सोने के सिक्के!


पहली विचित्र घटना ऎसे घटी
कनाडा के टीवी नेटवर्क सीटीवी के अनुसार मैक्काथी एक दिन बोट ट्रिप पर जा रहे थे, तब उनकी उम्र 14 साल थी। समय उनकी बोट एक ऊंची सतह पर फंस गई। तभी आसमान बिजली एक पेड़ से टकरा कर मैक्काथी पर गिरी थी। लेकिन इसके बावजूद उन्हें कुछ नहीं हुआ।



दूसरी घटना भी बिजली की
यह घटना साल पहले की है जब मैक्कार्थी की बेटी पर भी बिजली गिरी थी, लेकिन बेटी भी अपने पिता की तरह सकुशल रही।





यह भी पढ़ें
कुदरत का अनोखा मजाक! पहले मर्द, बाद में बना दिया औरत


तीसरी घटना में लगी करोड़ों की लॉटरी
मैक्काथी ने पिछले दिनों कनाडा के नोवा स्कॉटिया में एमहर्स्ट शोर काउंटी स्टोर से एक लॉटरी का टिकट खरीदा था। आपको बता दें कि इस स्टोर के मालिक मैक्काथी खुद ही है। उन्होंने लॉटरी का टिकट अपनी सहयोगी डायना मिलर के साथ मिलकर खरीदा था। लेकिन यह लॉटरी मैक्काथी के नाम ही निकल गई।

Peter photo4

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो