scriptचीन ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड, बनाया दुनिया का सबसे बड़ा छाता | China makes world's biggest umbrella | Patrika News
दुनिया अजब गजब

चीन ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड, बनाया दुनिया का सबसे बड़ा छाता

इससे पहले दुनिया के विशाल छाते का रिकॉर्ड 17.06 मीटर व्यास एवं 10.97 मीटर ऊंचाई वाले छाते का था, जो भारत में है

Aug 04, 2015 / 08:17 pm

जमील खान

Umbrella

Umbrella

नानचांग। पूर्वी चीन के जियांगशी प्रांत की एक छाता बनाने वाली कंपनी ने दुनिया का सबसे विशाल छाता बनाया है, जिसके लिए कंपनी का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
Umbrella
जियांगशी के शिंगजी काउंटी के प्रचार विभाग ने बताया कि लगभग 23 मीटर व्यास और 14.4 मीटर ऊंचाई वाले इस विशाल छाते के लिए गिनीज वल्र्ड रिकॉड के चीनी प्रतिनिधियों ने सोमवार को कंपनी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। कंपनी को यह प्रमाण-पत्र शिंगजी काउंटी में दिया गया।
Umbrella
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विशाल छाते का वजन 5.7 टन और क्षेत्रफल 418 वर्ग मीटर है।
Umbrella
इससे पहले दुनिया के विशाल छाते का रिकॉर्ड 17.06 मीटर व्यास एवं 10.97 मीटर ऊंचाई वाले छाते का था, जो भारत में है। इसे 2010 में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।

Home / Duniya Ajab Gajab / चीन ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड, बनाया दुनिया का सबसे बड़ा छाता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो