script

जूतों की बदबू के खिलाफ चीन ने छेड़ी “जंग”

Published: Jul 23, 2015 10:37:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

पसीने की दुर्गध से परेशान हैं जवान, पारंपरिक हरे रंग के जूतों के स्थान पर दिए जाएंगे काले रंग के आधुनिक जूते

चीन ने फिर से “जंग” छेड़ दी है, लेकिन इस बार किसी देश के खिलाफ नहीं बल्कि अपने ही सैनिकों के जूतों से आने वाली बदबू के खिलाफ। हरे रंग के इन जूतों के बिना सेना के जवान की कल्पना करना थोड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन दशकों से चीनी सैनिकों की पहचान बन चुके “लिबरेशन शू” उनकी परेशानी का सबब बन चुके हैं। इन जूतों को पहनने की वजह से सैनिकों से पैरों से पसीने की दुर्गध की समस्या बढ़ गई है। जवानों को कई तरह की बीमारियों से भी जूझना पड़ रहा है। इसी वजह से चीन ने अब इन पारंपरिक जूतों को अलविदा कहने का मन बना लिया है।




यह भी पढ़ें
आस्ट्रेलिया में बिल्लियों का आतंक, सरकार ने किया जंग का ऎलान!


अर्द्धसैनिक बल से शुरूआत
चीन की घरेलू सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अर्द्धसैनिक बल पीपुल्स आम्र्ड पुलिस (पीएपी) को नए डिजाइन के अत्याधुनिक जूतें मुहैया कराए गए हैं। इन जूतों की खासियत यही है कि इन्हें लंबे समय तक पहनने के बावजूद भी बदबू नहीं आती है और पैरों को कई तरह की बीमारियों से भी बचाते हैं। जूते को डिजाइन में मदद करने वाले शियान डोंग का कहना है कि ये जूते बैक्टीरिया फ्री हैं और इसमें जवानों की एड़ी को अतिरिक्त सपोर्ट दी गई है।




दो साल लगे तैयार करने में
हरे रंग के मिलिट्री जूतों की जगह काले रंग के जूतों का डिजाइन तैयार करने में सेना के वैज्ञानिकों को दो साल का समय लगा। इसके बाद ही जाकर इन जूतों को तैयार किया जा सका है। उम्मीद है कि 3 सितंबर को होने वाली मिलिट्री परेड में सैनिक इन्हीं जूतों को पहनकर हिस्सा लेंगे।




यह भी पढ़ें
यहां बन रही है सुपर सिटी, एकसाथ बसेंगे 13 करोड़ लोग


विदेशी मोर्चे पर पारंपरिक जूते
हालांकि चीन की आधिकारिक न्यूज एंजेसी शिन्हुआ का कहना है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवान दक्षिणी सूडान जैसे देशों में चल रहे शांति अभियानों के दौरान यही जूते पहनेंगे।



भारत में भी बदलाव की तैयारी
भारत में भी द्वितीय विश्वयुद्ध के समय से चले आ रहे पीटी शूज को बदलने की तैयारी हो चुकी है। सेना ने महसूस किया है कि अब जवानों की जरूरत के हिसाब से उन्हें ब्रांडेड जूते उपलब्ध कराए जाने चाहिए। हाल ही में चीन की सेना ने कई टुकडियों में अपने फंड से जवानों को आधुनिक जूते उपलब्ध कराए हैं। इसके बाद जल्द ही सभी जवानों को ये जूते मुहैया कराए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो