scriptपालतू बिल्ली ने मालिक को बनाया बंधक, पुलिस ने आकर छुड़ाया | couple call police claiming because they taken hostage by pet cat | Patrika News

पालतू बिल्ली ने मालिक को बनाया बंधक, पुलिस ने आकर छुड़ाया

Published: Jun 27, 2016 02:04:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

बिल्ली के आतंक से दंपति इतने घबरा गए कि मदद के लिए पुलिस बुलानी पड़ी

Cat

Cat

न्यूयॉर्क। भला क्या बिल्ली भी किसी इंसान को बंधक बना सकती है, लेकिन हाल ही में अमरीका में ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। विस्कांसिन में रहने वाले एक दंपति ने पुलिस को फोन करके कहा कि उनकी पालतू बिल्ली ने उन्हें घर में बंधक बनाया हुआ है। बिल्ली के नियंत्रण से बाहर होकर अपने पति पर हमले के बाद महिला ने पुलिस को फोन किया। महिला ने फोन पर पुलिस को बताया कि आपको सुनकर शायद अजीब लगे लेकिन हमारे पास एक बिल्ली है जो पागल हो गई है। उसने मेरे पति पर हमला किया है।

घर में ही बनाया बंधक
महिला ने पुलिस को कहा कि वो और उसका पति अपने ही घर में बंधक बन कर रह गए हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि इस बिल्ली से छुटकारा पाने के लिए किससे मदद मांगे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की एक टीम दंपति के घर पहुंची और काफी भागदौड़ के बाद उत्पाती बिल्ली को पकड़ा जा सका। हालांकि इसमें गनीमत यह रही कि दंपति को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। इससे पहले बिल्ली ने पिछले हफ्ते भी महिला के पति पर हमला किया था।


एक कमरे में किया बंद
दंपति ने बिल्ली से बचने के लिए खुद को अपने घर के एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद बिल्ली ने घर में ऐसा आतंक मचाया कि उनकी कमरे से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हुई। लेकिन एक बार बाहर निकलने की कोशिश की तो बिल्ली ने फिर से हमला कर दिया। हालांकि अब पुलिस अधिकारियों ने बिल्ली को पकड़कर जानवर नियंत्रण विभाग को सौंप दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो