script10 खूंखार तेंदुओं के बीच फंसी लड़की ने बचाया खुद को, देखें वीडियो | Crazy girl walks and plays with wild leopards | Patrika News

10 खूंखार तेंदुओं के बीच फंसी लड़की ने बचाया खुद को, देखें वीडियो

Published: Dec 23, 2015 08:43:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

जंगल में 10 तेंदुओं से घिर जाने के बाद लड़की ने खुद बचाते हुए बदल दिए तेंदुओं के इरादे

Girl with leopards

Girl with leopards

नई दिल्ली। क्या कोई अकेला इंसान किसी तेंदुए के सामने जाने के बाद बच सकता है, नहीं न। लेकिन इस दुनिया में एक ऐसी लड़की भी है जिसने अकेली जंगल में 10 तेंदुओं से घिर जाने के बाद भी खुद को बचा लिया। इतना ही नहीं बल्कि इस लड़की ने अपने आप को बचाते हुए तेंदुओं के इरादे भी बदल डाले

अकेली लड़की द्वारा जंगल 10 खूंखार तेंदुओं से घिर कर उनसे बचने का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। ये वीडियो साल 2013 के सितंबर महीने का बना हुआ है। इसमें दिखाया गया है जंगल में बाइक से घूमते हुए ये लड़की एक जगह रूकी। लेकिन वहां मौजूद 10 तेंदुओं ने उसें घेर लिया।


ये वो नजारा था जहां कोई भी आम आदमी होता तेंदुओं को देख उसके पसीने छूट जाते, लेकिन इस लड़की ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। इतना ही नहीं बल्कि इस लड़की के चेहरे के एक भी भाव या चलने-फिरने का ढंग ये नहीं बता रहा था कि वो डरी हुई है।

तेंदुओं से घिरने के बाद डरने की बजाए ये लड़की तेंदुओं के करीब जा कर उन्हें ही डरा रही थी। कुछ देर ऐसा करने के बाद उसने धीमे से तेंदुओं को भगाने के बजाए उनके पास बैठकर पुचकारना शुरू कर दिया। जिससें तेंदुओं का उसें दबोचने का इरादा बदल गया और वो बड़ी आसानी से उनके चुंगल से निकल गई।

देखें वीडियो-


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो