script

गजब! 200 रूपए लगाकर करोड़पति बन गया ये शख्स

Published: Nov 22, 2015 01:44:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

इस शख्स यह कहावत चरितार्थ हो गई कि ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ के देता है

Mahesh Maheta

Mahesh Maheta

नई दिल्ली। एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। सिरसा के रहने वाले 34 वर्षीय महेश कुमार पर यह कहावत सच साबित हुई। ऊपर वाले की मेहबानी से वो महज 200 रूपए लगाकर करोड़पति बन गए।

खबर है कि महेश ने लगभग एक महीने पहले पंजाब स्टेट महालक्ष्मी दीपावली पूजा लॉटरी खरीदी थी। 21 नवंबर को सुबह इसका रिजल्ट अखबार में छपा तो उसके महेश के पैरों तले जमीन निकल गई। क्योंकि इस लॉटरी के डेढ़-डेढ़ करोड़ के पहले दो इनाम में एक नाम महेश मेहता का था।

इसके बाद महेश ने तुंरत इसकी खबर अपने घरवालों और रिश्तेंदारों की दी। इसके बाद महेश के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। महेश मेहता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह हर साल दीपावली पर लॉटरी खरीदते रहे हैं। लेकिन आजतक उन्हें ऐसा खुशी का मौका नहीं मिला। उनका कहना है कि इस बार दीपावली पर मां लक्ष्मी ने उनपर दया की और वह करोड़ो के मालिक बन गए।

ट्रेंडिंग वीडियो