script

48 लाख 89 हजार रूपए का है ये अंडा

Published: May 05, 2015 10:45:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

यह एक दुर्लभ अंडा है जो किसी मामूली चिडिया नहीं बल्कि लुप्त हो चुके विशालकाय पक्षी का है

Elephant Bird Egg

Elephant Bird Egg

लंदन। लंदन स्थित एक नीलामी घर में रखा एक अंडा इस समय आकर्षण का विषय बना हुआ है, क्योंकि जो भी एकबार इस अंडे की कीमत सुनत है वो चौंक जाता है। इस अंडे को नीलाम किया जा रहा है जिसमें इसकी कीमत 76,800 डॉलर से अधिक यानि 48 लाख 89 हजार रूपए से ज्यादा मानी जा रही है।

एलिफेंट बर्ड का है अंडा
लाखों रूपयों में नीलाम होने जा रहा है यह अंडा किसी मामूली चीडिया का नहीं बल्कि सैंकड़ों सालों पहले धरती से लुप्त हो चुके एलीफेंट बर्ड का है। एलीफेंट बर्ड न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला वाला किवी से संबंधित प्रजाति का पक्षी है जो उड़ता नहीं। एलिफेंट बर्ड वैज्ञानिक नाम ऎपीऑर्निस मैक्सीमस है। इस पक्षी की लंबाई 10 फीट और वजन करीब 272 किलो मानी जाता है।

मुर्गी के अंडे से 200 गुना बड़ा
एलीफेंट बर्ड का अंडा करीब 12 इंच का होता है यानी एक मुर्गी के अंडे से 200 गुना बड़ा। गौरतलब है कि 2013 में इसी तरह का एक अंडा 101613 डॉलर यानी करीब 64 लाख 70 हजार में नीलाम हुआ था। इसकी नीलामी लंदन स्थित क्रिस्टी नीलामी घर में हुई थी।

तस्करों के पास से मिला
एलिफेंट बर्ड यह दुर्लभ अंडा तब सामने आया, जब इटली के कस्टम अधिकारियों ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया जो इसे अमरीका ले जाने की फिराक में था। आपको बता दें कि एलीफेंट बर्ड न्यूजीलैंड में पाए जाते थे लेकिन लगभग 300 साल पहले अत्यधिक शिकार किए जाने के कारण अब ये लुप्त हो चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो